Hindi News / Education / Bihar Board 12th 2025 Topper List Who Are The Promising Toppers Of Bihar Board 12th Boys Or Girls Know Who Has The Upper Hand

कौन हैं बिहार बोर्ड 12वीं के होनहार टॉपर्स? लड़के या लड़कियां…जानें किसका पलड़ा भारी

दूसरे स्थान पर भी दो बच्चे आए हैं। यहां अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा को 471 अंक मिले हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर तीन बच्चे आए हैं।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज़),Bihar Board 12th 2025 Topper List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। ये नतीजे 25 मार्च 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। बोर्ड के अधिकारियों ने पास होने वाले छात्रों के प्रतिशत और हर स्ट्रीम में टॉपर्स की जानकारी भी दी है।

जिन छात्रों ने BSEB कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, वे तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स की सूची देख सकते हैं। बिहार बोर्ड के नतीजे interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी किए गए हैं। इस साल करीब 12.92 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

NEET UG Correction 2025: फॉर्म भरने में हो गई गलती ? अब इस तारीख तक कर सकते है सुधार – जानिए पूरा प्रोसेस

शिवाजी महाराज को लेकर फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार के सामने रख दी ये मांग, विपक्ष के भी उड़े होश

बिहार बोर्ड 2025 रिजल्ट 12वीं के टॉपर्स के नाम?

साइंस स्ट्रीम का टॉपर कौन है?

साइंस स्ट्रीम की बात करें तो प्रिया जायसवाल इस स्ट्रीम के साथ-साथ ओवरऑल टॉपर रही हैं। दूसरे नंबर पर आकाश कुमार हैं। उन्होंने 480 अंकों के साथ 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम से रवि कुमार ने 478 अंक हासिल किए हैं। वे ओवरऑल रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर हैं।

कॉमर्स में किसने किया टॉप?

साइंस की तरह कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। रोशनी कुमारी ने 475 अंकों के साथ इस स्ट्रीम में टॉप किया है। अंतरा दूसरे स्थान पर आई हैं। उन्हें 473 अंक मिले हैं। वहीं सृष्टि कुमारी और निशांत राज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

आर्ट्स स्ट्रीम में कौन बना टॉपर?

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों छात्रों को 473 अंक (94.6 प्रतिशत) मिले हैं। दूसरे स्थान पर भी दो बच्चे आए हैं। यहां अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा को 471 अंक मिले हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर तीन बच्चे आए हैं।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षा समिति ने secondary.biharboardonline.com जारी किया है। अगर आपको यहां रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही है तो आप बिहार बोर्ड की दो नई वेबसाइट interresult2025.com और Interbiharboard.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

गर्मियों में आपके शरीर के लिए जहर बन जाएंगी ये सब्जियां जो इनके संग कर ली ये गलतियां, एनर्जी के नाम पर बचेगा ठेंगा!

Tags:

Bihar Board 12th 2025 Topper ListBihar Board 12th Result 2025:BSEB
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue