<
Categories: Education

Bihar Board 12th Admit Card 2026 Released: बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से परीक्षा शुरू

Bihar Board BSEB 12th Admit Card 2026 Released: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. छात्र जो परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे सीधे इस लिंक intermediate.biharboardonline.com के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Board BSEB 12th Admit Card 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए यह एक अहम अपडेट है. अब छात्र अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

2 से 13 फरवरी तक होंगी इंटर की परीक्षाएं

बिहार बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और 20 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेज समय रहते तैयार रखें.

छात्रों को नहीं, स्कूल को मिलेगा लॉगिन एक्सेस

यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि BSEB इंटर एडमिट कार्ड छात्र सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते. इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन को अपने आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल (स्कूल ID और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा. डाउनलोड के बाद स्कूल द्वारा छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे.

एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं

छात्रों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से साथ ले जानी होगी. बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर स्कूल हेड के सिग्नेचर और संस्थान की आधिकारिक मुहर मौजूद हो.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख

BSEB द्वारा इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2025 तय की गई है. समय सीमा के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है.

एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स ज़रूर जांचें

एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र इन जानकारियों को ध्यान से वेरिफाई करें:
नाम और स्पेलिंग
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
विषयों की सूची
फोटो और सिग्नेचर
किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें.

समस्या होने पर कहां करें संपर्क?

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या जानकारी में गलती से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो छात्र BSEB हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं या bsebinterhelpdesk@gmail.com
 पर ईमेल भेज सकते हैं.

पिछले साल का प्रदर्शन और पासिंग क्राइटेरिया

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, और परीक्षाएं पूरे राज्य के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी विषयों में न्यूनतम 33% अंक और प्रैक्टिकल विषयों में कम से कम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है. न्यूनतम अंक न पाने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना होगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : लव लाइफ में किसे मिलेगा धोखा और कौन करेगा रोमांस, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: October 31, 2026 05:28:45 IST