<
Categories: मनोरंजन

Dev Anand को नहीं पसंद थी Shah Rukh Khan की यह गंदी आदत….कहा छोड़ दें.. इस सलाह को आज भी नहीं भूल पाए हैं इंडस्ट्री के किंग खान

Dev Anand Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर देव आनंद और शाहरुख खान के बीच ऐसा रिश्ता था, जो कैमरों की लाइमलाइट से दूर था. दोनों का रिश्ता सम्मान और प्यार से भरा था, लेकिन शाहरुख खान की ऐसी कौन सी आदत थी, जो देव आनंद को बिल्कुल नहीं पसंद थी. आइये जानते हैं यहां.

Dev Anand Shah Rukh Khan: फिल्म इंडस्ट्री में काम करते-करते कलाकारों की एक दूसरे से जान पहचान बढ़ती है, स्टार्स एक दूसरे के अच्छे दोस्ट बनते हैं. वहीं जूनियर स्टार, अपने से बड़े स्टार्स से कुछ नया सीखते हैं, कलाकारों के बीच कई बार अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है. ऐसा खास बॉन्ड था हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर देव आनंद और बॉलीवुड में किंगखान कहलाए जाने वाले शाहरुख खान के बीच. दोनों का रिश्ता बेहद खास था, जो कैमरों की लाइमलाइट से बेहद दूर था. इस रिश्ते में सम्मान और प्यार था. लेकिन शाहरुख खान की एक ऐसी आदत थी, जो देव आनंद को बिल्कुल नहीं पसंद थी. आइये जानते हैं कौन सी थी वो आदत.

देव आनंद को बिल्कुल नहीं पसंद थी शाहरुख खान की एक आदत

हाल ही में देव आनंद के करीबी दोस्त मोहन चुरिवाला ने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि देव साहब शाहरुख खान को सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान मानते थे. फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए मोहन चुरिवाला ने देव आनंद को याद किया, उन्होंने बताया कि देव आनंद और शाहरुख खान की बॉन्डिंग बेहद खास थी. देव साहब शाहरुख के काम के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी की भी काफी तारीफ किया करते थे, क्योंकि वो शाहरुख मेहनती मानती और जमीन से जुड़े हुए इंसान मानते थे. इसी वजह से जब भी वो शाहरुख खान से मिलते थे, तो बड़े प्यार से मिलते थे और उन्हें कुछ बाते भी समझाते थे.

देव आनंद की बहुत इज्जत करते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान भी देव आनंद की बहुत इज्जत करते थे और उनकी हर बात को बेहद ध्यान से सुनते थे. ऐसे में एक किस्सा है साल 2009 का है. अनिल अंबानी ने रिलायंस एंटरटेनमेंट और स्टीवन स्पीलबर्ग के लिए एक जॉइंट वेंचर पार्टी रखी थी. पार्टी में देव आनंद और शाहरुख खान साथ थे, लेकिन शाहरुख उस समय सिगरेट पी रहे थे और धुआं नीचे की तरफ छोड़ रहे थे. देव साहब को उनकी यह आदत पसंद नहीं आई उन्होंने बड़े प्यार से कहा, ‘शाहरुख यार, तू इतना स्मोक क्यों करता है? तू कितना अच्छा लड़का है. इसे छोड़ दे’. देव साबह की इस बात पर शाहरुख मुस्कराए और बोले, ‘मैं कोशिश करूंगा’.

देव आनंद की बहुत इज्जत करते थे शाहरुख

एक ओर यादगार किस्सा बताते हैं, जो लंदन का है देव आनंद और मोहन चुरिवाला एक फाइव स्टार होटल में कॉफी पी रहे थे. उसी होटल में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपनी दोस्त सुसैन खान के साथ बैठी थीं. गौरी जैसे ही देव साहब को देखा, तो तुरंत उनके पास चली गई और कहा, ‘हैलो सर’. देव साहब ने मुस्कराते हुए कहा, ‘हाय गौरी, कैसी हो?’. गौरी यह सुनकर हैरान हो गईं कि देव आनंद उन्हें नाम से पहचानते हैं. वो बेहद खुश हो गई और उन्होंने तुरंत शाहरुख खान को फोन करके बताया कि देव आनंद ने उन्हें पहचान लिया. चुरिवाला के अनुसार, इस बात को लेकर उस वक्त रेस्टोरेंट में अच्छा-खासा ड्रामा हो गया और सब लोग मुस्कुराने लगे.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : लव लाइफ में किसे मिलेगा धोखा और कौन करेगा रोमांस, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: October 31, 2026 05:28:45 IST

Maharashtra: मंत्रालय में तीन दिन तक आतंक मचाने वाला चूहा आखिरकार पकड़ा गया! पिंजरे को देता रहा चकमा, लेकिन स्टिकी ट्रैप के आगे फेल हुई चालाकी

Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…

Last Updated: October 31, 2026 00:48:27 IST