<
Categories: Education

बिहार बोर्ड के रिजल्ट का कर रहे हैं इंतजार? साइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर और उमंग ऐप से ऐसे देखें 12वीं के नतीजे

Bihar Board 12th Result 2026: अगर आप भी बिहार बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं और साइट नहीं खुल रही है, तो यहां आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं. ऐसे में हर बार रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र फटाफट से लॉगिन करने में लग जाते हैं. कई बार बहुत सारे यूजर्स द्वारा एक साथ वेबसाइट पर आने से वेबसाइट भी क्रैश हो जाती है. अगर ऐसा होता है, तो आप किसी अन्य तरीके से भी चेक कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो आइए जानते हैं…

 बता दें कि 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी होने की घोषणा है. तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के लिए एक साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे. आप अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसे में अगर साइट क्रैश हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है.आप SMS के जरिए, उमंग ऐप से या फिर डिजिलॉकर की मदद से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट

अगर आपका इंटरनेट नहीं चल रहा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर न्यू मैसेज पर क्लिक करना है. अब आपको वहां पर BIHAR12 लिखकर स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा. इस मैसेज को आप 56263 नंबर पर भेजें. कुछ ही मिनटों में एसएमएस के जरिए आपको रिजल्ट के परिणाम पता चल जाएंगे. 

BSEB 12वीं का रिजल्ट

आप डिजिलॉकर से भी अपना 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां से आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप खोलकर उसमें साइन इन करना होगा. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो बनाना भी होगा. इसके बाद 12वीं मार्कशीट पर क्लिक करें. इसके बाद आपको रोल कोड और रोल नंबर लगाना होगा.जैसे ही आप इन डिटेल्स को सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

उमंग ऐप से देखें रिजल्ट

आप उमंग ऐप के जरिए भी बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा. बिहार बोर्ड रिजल्ट के सेक्शन में रिजल्ट के लिए जरूरी डिटेल्स डालकर रिजल्ट देख सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

प्रेयर मीट का गम और इवेंट का ग्लैम एक साथ, Twinkle Khanna के ‘कपड़े बदलने’ के आलस ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग!

बॉलीवुड की 'मिसेज फनीबोन्स' यानी ट्विंकल खन्ना इस वक्त अपने कपड़ों के चुनाव को लेकर…

Last Updated: March 23, 2026 15:26:26 IST

मैदान के बाहर भी मिलेगा स्टेडियम जैसा फील, 15 शहरों में IPL देखने के लिए बनेंगे फैन पार्क; चरम पर होगा रोमांच

BCCI Fan Park: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने फैन पार्क की लिस्ट जारी कर…

Last Updated: March 23, 2026 15:21:32 IST

UP Board 10th Result 2026: कब जारी होगा दसवीं का रिजल्ट, सामने आ गई तारीख; यहां जानें- पूरा प्रोसेस

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को बेसब्री…

Last Updated: March 23, 2026 15:19:55 IST

बिल्ली ने निगल लिए 26 रबर बैंड, ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: March 23, 2026 15:19:06 IST

सड़क पर गेंद खेल रहा था बच्चा, खतरा देख कुत्ते ने बचाई जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: March 23, 2026 15:12:52 IST

14.2 Kg वाले सिलेंडर में मिलेगी 10 Kg गैस? सरकारी तेल कंपनियों का नया दांव, जानें क्या है पूरा मामला

भारत में एलपीजी (रसोई गैस) की आपूर्ति को लेकर एक नई समस्या उत्पन्न हो सकती…

Last Updated: March 23, 2026 14:49:42 IST