इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मालिक की लापरवाही से एक पालतू बिल्ली की जान पर बन आयी थी. मिडनाइट नाम की एक बिल्ली ने कई रबर बैंड निगल लिए थे, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया था.
बिल्ली ने निगल लिए रबर बैंड
अगर आप भी अपने घर में किसी जानवर को पालते हैं या पेट्स रखने का शौक रखते हैं, तो आपको भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मालिक की लापरवाही से एक पालतू बिल्ली की जान पर बन आयी थी.
अमेरिका के फ्लोरिडा की इस बिल्ली की कहानी ने दुनिया भर में पालतू जानवरों की सुरक्षा और घरेलू खतरों (household hazards) के प्रति चेतावनी बढ़ा दी है. मिडनाइट नाम की इस बिल्ली ने कई रबर बैंड निगल लिए थे, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया था.
6 साल की एक काली बिल्ली “मिडनाइट” को एक शेल्टर में इतनी बुरी हालत में छोड़ा गया था कि उसके लिए यूथेनेसिया (कृत्रिम रूप से जान लेने) जैसी स्थिति बन चुकी थी. उसके शरीर में ऑरगेनिक ब्लॉकेज हो गयी थी यानी आंतों में रुकावट इतनी गंभीर हो चुकी थी कि डॉक्टरों ने उसे “मौत के दरवाज़े पर खड़ा” बताया. HALO No‑Kill Rescue Shelter ने उसे बचाने के लिए इमरजेंसी सर्जरी करवाई, जहां इस बात का खुलासा हुआ कि उसके पेट और आंत में पूरे 26 हेयर टाइज फंसे हुए थे.
सर्जरी के दौरान वैटरनरी डॉक्टरों ने उन 26 हेयर टाइज़ को बाहर निकाला, जिसके बाद बिल्ली की गंभीर बाधा दूर हो गई. रेस्क्यू सेंटर की टीम ने बताया कि मिडनाइट अब ठीक हो रही है और भोजन खाने में इतनी तेज़ी दिखा रही है कि लगता है उसे जीवन में दोबारा नया मौका मिला है. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
रेस्क्यू संस्थान ने लोगों से अपील की कि बिल्लियां या अन्य पालतू जानवर घर में घूमते‑फिरते ऐसी छोटी चीज़ों को चट कर देते हैं जिनके बारे में मालिक भी नहीं सोचते. शेल्टर ने लिखा कि शायद आप सोचते हैं कि “हर बार गायब होने वाले हेयर टाइज़ कहां जाते हैं… कभी‑कभी वे ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर पाते, जैसे आपके पालतू जानवर के पेट में.” हेयर टाइज़, रबर बैंड, धागे और इसी तरह की छोटी चीज़ें पेट्स के पेट या आंतों में फंसकर गंभीर ब्लॉकेज और संक्रमण का कारण बन सकती हैं, जिसके लिए सर्जरी और जान गंवाने जैसा खतरा भी पैदा हो सकता है.
मिडनाइट की कहानी से यह साफ होता है कि घर में बिल्लियों या अन्य जानवरों के आसपास ऐसी छोटी चीज़ें खुले में न छोड़ें, जिन्हें वे निगल सकते हैं. अगर कोई बिल्ली बार‑बार उल्टी करे, कम खाना खाये, थकान दिखाए या लगातार बेचैन रहे, तो तुरंत वैटरनरी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये लक्षण पेट या आंत में ब्लॉकेज के संकेत हो सकते हैं. समय पर ध्यान देने और निवारक उपायों से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…
Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…
Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…