UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. जानकारी के अनुसार, परीक्षा परिणामों के लिए काफी तेज गति से कॉपियों की जांच की जा रही है. 1 अप्रैल तक कॉपियों की जांच का कार्य खत्म हो जाएगा. उसके बाद 15 से 20 अप्रैल के बीच परीक्षा परिणामों के आने की संभावना है. हालांकि. यूपी बोर्ड ने इसको लेकर आधिकारिक रूप से तारीखों का एलान नहीं किया है.
उत्तर प्रदेश में दसवीं का रिजल्ट कब आएगा?
UP 10th Exam Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू हुईं और 12 मार्च, 2026 को समाप्त होंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से या ऊपर दिए गए हमारे तेज़ परिणाम चेकर के माध्यम से देख सकेंगे. हालांकि तारीखों का एलान नहीं हुआ है. लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि कॉपियों की चेकिंग काफी तेजी से हो रही है.
18 मार्च, 2026 से कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिसका काम 1 मार्च तक होगा. जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि परीक्षा के परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं.
इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एसएमएस के माध्यम से भी परीक्षा के परिणाम जान सकते हैं. छात्र अपने कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक उत्तर प्रदेश बोर्ड वेबसाइट के माध्यम से भी देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए https://upmsp.edu.in/ पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध ‘Result’ या ‘Class 10 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको अपना 9-अंकों का रोल कोड (निर्दिष्ट अक्षर से शुरू होने वाला) और अपना रोल नंबर (जैसा कि प्रवेश पत्र पर अंकित है) दर्ज करना होगा. CAPTCHA सत्यापन पूरा करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें. सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसमें विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक, ग्रेड या श्रेणी (Division), और उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण (Pass/Fail) की स्थिति दिखाई देगी. परिणाम देखने के तुरंत बाद उसका स्क्रीनशॉट ले लें या PDF डाउनलोड कर लें.
आप SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं. अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें और UP10 टाइप करें, उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें. इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. SMS भेजने के बाद आपका परिणाम सीधे आपके फोन पर मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…