BSEB Bihar Board 12th Topper List 2026 Released: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक results.biharboardonline.com के माध्यम से टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 12th Topper List 2026 Released: BSEB इंटर टॉपर लिस्ट जारी हो गई है.
BSEB Bihar Board 12th Topper List 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं का टॉपर लिस्ट भी जारी कर दिया है. इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता दर में छात्रों को पीछे छोड़ दिया. खासकर आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की, जबकि साइंस स्ट्रीम में एक छात्र ने बाजी मारी.
टॉपर लिस्ट में कुल 26 छात्रों में से 19 छात्राएं शामिल रहीं, जो उनकी बढ़ती शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है. कुल मिलाकर 85.19% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, जो इस साल के बेहतर रिजल्ट का संकेत है.
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में इस साल कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि साक्षी और अपूर्वा ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई. आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में पटना के सेंट जेवियर स्कूल की अदिति कुमारी ने 480 अंक लाकर टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट तैयार करने के लिए एक व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाती है.
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन: परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निर्धारित केंद्रों पर शुरू होती है. 2026 में यह प्रक्रिया फरवरी के अंत से शुरू होकर मार्च की शुरुआत तक चली. विषय विशेषज्ञ एक तय मार्किंग स्कीम के आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन करते हैं.
ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए बोर्ड पहले आंसर-की जारी करता है, जिससे छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलता है. इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनती है.
मार्क्स अपलोड और फाइनल रिजल्ट: जांच पूरी होने के बाद, सभी विषयों के अंक ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किए जाते हैं। फिर इन्हें जोड़कर छात्रों का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाता है।
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…