<
Categories: बिज़नेस

क्यों LPG सिलेंडर में भरी जाती है ठीक 14.2 kg गैस? क्या वाकई सुरक्षा के लिए है जरूरी, समझें लॉजिक

एलपीजी गैस सिलेंडर में यह नंबर होता है, लेकिन जब आप कमर्शियल गैस लेते हैं तो वह आपको इससे ज्यादा वजन के साथ मिलती है. चलिए जानते हैं आखिर गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का ही क्यों क्यों होता है.

Gas Cylinder Weight: भारत में पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर को लेकर चर्चा लगातार जारी है. गैस सिलेंडर 14. 2 किलोग्राम का आता है और यह पिछले कई सालों से आ रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गैस सिलेंडर केवल 14.2 किलोग्राम का ही क्यों आता है 15 या फिर पूरे 14 किलोग्राम का क्यों नहीं होता है. शायद ही यह बात कभी किसी के दिमाग में आती होगी, लेकिन इसके पीछे का लॉजिक आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

एलपीजी गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) में यह नंबर होता है, लेकिन जब आप कमर्शियल गैस लेते हैं तो वह आपको इससे ज्यादा वजन के साथ मिलती है. चलिए जानते हैं आखिर गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का ही क्यों क्यों होता है. 

14.2 किलोग्राम का ही क्यों होता है सिलेंडर?

भारत में साल 1950 के दशक में बर्मा शेल नामक कंपनी द्वारा गैस सिलेंडर के 14.2 किलोग्राम होने का मानक तय किया था. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा रहा था कि एक औसतन व्यक्ति 14.2 किलोग्राम के वजन को आसान से उठा सकता है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी सिलेंडर कसा वजन 14.2 किलो रखा गया है. दरअसल, गर्मियों के मौसम में गैस का दबाव बढ़ जाता है, जिसके चलते कई बार गैस फैलने या आग लगने का खतरा रहता है. वहीं, 14.2 किलो गैस होने से सिलेंडर में गैस फैलने की जगह रहती है और ऐसी स्थिति में गैस नियंत्रित रहती है. माना जाता है कि इससे ज्यादा गैस भरने से सिलेडडर में ओवरप्रेशर होने का खतरा बढ़ जाता है. 

इन पहलुओं का भी रखा गया ध्यान

दरअसल, गैस के वजन को कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है. माना जाता है कि 14.2 किलो कसे ज्यादा के सिलेंडर को न तो उपभोक्ता ठीक से उठा पाएंगे और ऐसे में सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी मैन को भी समस्या हो सकती है. गैस भरते समय इसके दबाव को झेलने के लिए भी इतने किलो का सिलेंडर सटीक माना जासता है. माना जाता है कि प्रोपेन और ब्यूटेन की डेंसिटी को नियंत्रित रखने के लिए भी गैस का 14.2 किलोग्राम वजन होना ठीक है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST