Bihar Board BSEB 12th Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें शिक्षा मंत्री और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.
इसके अलावा जो कोई भी छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक https://biharboardonline.bihar.gov.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 इस वर्ष 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी. परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इसे दो पालियों में विभाजित किया गया था.
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई. छात्रों के तनाव को कम करने और उन्हें प्रश्नपत्र को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देने के लिए बोर्ड ने ‘कूल-ऑफ टाइम’ भी प्रदान किया.
Bihar Board BSEB 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
“Examination Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
“Senior Secondary Annual Examination 2026” लिंक चुनें.
अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts या Vocational) सेलेक्ट करें.
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें.
रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें.
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
बिहार बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है:
थ्योरी में: कम से कम 33% अंक
प्रैक्टिकल में: कम से कम 40% अंक
डिवीजन सिस्टम समझें
रिजल्ट के आधार पर छात्रों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है:
प्रथम श्रेणी: 300 या उससे अधिक अंक
द्वितीय श्रेणी: 225 से 300 अंक
तृतीय श्रेणी: 150 से 225 अंक
पिछले साल का रिजल्ट विश्लेषण
पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो:
आर्ट्स स्ट्रीम: 82.75% छात्र पास
कॉमर्स स्ट्रीम: 94.77% छात्र पास
साइंस स्ट्रीम: 89.66% छात्र पास
कुल पास प्रतिशत: 86.56%
ये आंकड़े बताते हैं कि बिहार बोर्ड के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी. यह दस्तावेज आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए बेहद जरूरी होता है.