<
Categories: Education

Bihar Board SAV Result 2026 OUT: सिमुलतला विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट biharsimultala.com पर जारी, यहां करें चेक

BSEB Bihar SAV 6th Result 2026 Declared: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य प्रवेश परीक्षा 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र इस लिंक biharsimultala.com के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board BSEB SAV 6th Result 2026 Declared: बिहार के प्रतिष्ठित स्कूलों में शामिल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अंतर्गत संचालित सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में नामांकन के लिए आयोजित मुख्य प्रवेश परीक्षा 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह एक बड़ी अपडेट है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://www.biharsimultala.com/login के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन के लिए मुख्य प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. अब इस परीक्षा का परिणाम 26 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. छात्र अब अपना रिज़ल्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं.

रिज़ल्ट कहां और कैसे देखें?

आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं.
रिज़ल्ट लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण भरें.
अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें.

अगला चरण: मेडिकल जांच जरूरी

रिज़ल्ट जारी होने के बाद केवल चयनित (अनुशंसित) अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि नामांकन से पहले सभी चयनित छात्रों को चिकित्सीय जांच (Medical Examination) से गुजरना अनिवार्य होगा. यह जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि छात्र विद्यालय के आवासीय वातावरण के लिए पूरी तरह फिट हैं.

मेडिकल टेस्ट के लिए कैसे मिलेगी जानकारी?

मेडिकल जांच की तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी अभ्यर्थियों को सीधे विद्यालय प्रशासन द्वारा दी जाएगी. इसके लिए प्राचार्य, Simultala Awasiya Vidyalaya द्वारा अलग से सूचना जारी की जाएगी. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

आगे की तैयारी रखें जारी

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इसलिए चयनित छात्रों को आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से व्यवस्थित कर लेने चाहिए. जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. मेहनत और सही दिशा में तैयारी से भविष्य में बेहतर अवसर जरूर मिल सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST