<
Categories: Education

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर जानें से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से सालाना बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है. सबसे पहले इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी. इस साल राज्यभर के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर करीब 13.18 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे.

इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए BSEB ने परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय

BSEB 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है.
सुबह की शिफ्ट (9:30 बजे): एंट्री 8:30 बजे से, गेट 9:00 बजे बंद
दोपहर की शिफ्ट (2:00 बजे): एंट्री 1:00 बजे से, गेट 1:30 बजे बंद

गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा के दिन छात्रों को BSEB 12वीं एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

ड्रेस कोड और फुटवियर नियम

बिहार बोर्ड द्वारा जारी नियमों के अनुसार, छात्रों को जूते और मोज़े पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है, जैसा कि पिछले वर्ष भी लागू था. हालांकि, विशेष मौसम परिस्थितियों में कुछ राहत दी जा सकती है. सामान्य तौर पर छात्र पतले सोल वाले साधारण चप्पल या सैंडल पहन सकते हैं.

अनुशासन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

BSEB ने साफ चेतावनी दी है कि गेट बंद होने के बाद जबरन प्रवेश, जैसे बाउंड्री वॉल फांदना, को आपराधिक अतिक्रमण माना जाएगा. ऐसे मामलों में छात्र को दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है और FIR भी दर्ज होगी.

ये चीज़ें पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. यह नियम छात्रों और स्टाफ दोनों पर लागू होगा (सेंटर सुपरिटेंडेंट को छोड़कर).

विशेष जरूरत वाले छात्रों के लिए सुविधा

जो छात्र लिखने में असमर्थ हैं, वे राइटर (लेखक) की मदद ले सकते हैं. ऐसे छात्रों को हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.

24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन

छात्रों और अभिभावकों की सहायता के लिए पटना में एक डेडिकेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 1 फरवरी से 13 फरवरी तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा. किसी भी समस्या के लिए 0612-2232257 या 0612-2232227 पर संपर्क किया जा सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST