<
Categories: Education

Bihar Board Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म! ऐसे कर पाएंगे चेक

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में पूरी हो चुकी हैं. अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो पिछले ट्रेंड के अनुसार मार्च के अंत तक जारी होने की संभावना है.

Bihar Board Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर ली हैं. इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलीं, जबकि मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच संपन्न हुईं. अब लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिलहाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यह साफ संकेत मिलता है कि BSEB मार्च महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है. ऐसे में छात्रों को उम्मीद है कि इस बार भी रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक सामने आ सकता है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड अपने नतीजों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा. इस दौरान बोर्ड के चेयरमैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी करते समय केवल अंक ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण आंकड़े जैसे कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, जिला-वार प्रदर्शन और लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत भी साझा किए जाएंगे.

पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

रिजल्ट की संभावित तारीख समझने के लिए पिछले सालों के आंकड़े काफी मददगार होते हैं.

वर्ष 2025: 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च और 10वीं का 29 मार्च को जारी हुआ.
वर्ष 2024: इंटर का रिजल्ट 23 मार्च और मैट्रिक का 31 मार्च को घोषित किया गया.
वर्ष 2023: दोनों कक्षाओं के नतीजे 21 मार्च को जारी किए गए थे.
वर्ष 2022: 10वीं का रिजल्ट 1 मार्च और 12वीं का 16 मार्च को आया था.
वर्ष 2021: इंटर का रिजल्ट 26 मार्च और मैट्रिक का 5 अप्रैल को घोषित हुआ था.

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के महीने में ही परिणाम जारी करता है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड के छात्र अब अपने रिजल्ट के बेहद करीब हैं. अब छात्र आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST