India News (इंडिया न्यूज), Board Exams 2024: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। इस वक्त छात्रों के लिए यह बहुत अहम समय है। खास कर वो छात्र जो बोर्ड परीक्षा देने वाला हैं। ऐसे में बस हर छात्र की यही कोशिश रहती है कि कैसे भी परीक्षा में अच्छा स्कोर किया जाए। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स आपकी मेहनत में चार चांद लगा देगा। इस बीच कई बच्चों के मन में यह सवास जरुर उठता है कि किससे पढ़ाई की जाए किताब से या गेस पेपर से। कई स्टूडेंट्स गेस पेपर से पढ़ना पसंद करते हैं। वहीं बहुत से स्टूडेंट्स किताबों का ही सहारा लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट किसे ज्यादा बेहतर मानते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर ।
एक्सपर्ट्स के अनुसार इन दोनों की अपनी – अपनी खासियत हैं। इसलिए दोनों की कोई तुलना नहीं की जा सकती है। किताबों की तरफ चलें तो पता चलता है कि वहां हर टॉपिक को बहुत ही बारीकी से समझाया जाता है। इसलिए जो जानकारी, ज्ञान और टोटल कवरेज छात्रों को किताबों से पढ़कर मिलेगा वह गेस पेपर से नहीं मिल सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि गेस पेपर का कोई काम नहीं है। गेस पेपर से पढ़ना बेकार नहीं है। अगर आपने किताब पढ़ ली हैं तो रिवीजन और शॉर्ट में पढ़ने के लिए यह एक बेहतरीन जरिया है।
आपको किससे पढ़ने चाहिए यह आपकी तैयारी और आपके पास कितना समय बचा है इस पर निर्भर करता है। साथ ही
उतने समय में आपको कौन-कौन से टॉपिक खत्म कवर करना हैं। अगर आप हर तरह के सवालों के जवाब के लिए तैयार होना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए किताब ही पढ़ना चाहिए। इससे आपको ना केवल थॉरो नॉलेज होगा बल्कि इफेक्टिव आंसर राइटिंग करने के लायक भी आप हो जाएंगे। लास्ट में आप रिवीजन के लिए गेस पेपर को यूज कर सकते हैं।
रिवीजन के लिए गेस पेपर बढ़िया है। साथ ही अगर आप तैयारी नहीं कर पाए हैं तो कम समय में तैयारी के लिए गेस पेपर बढ़िया हैं। वहीं अगर सिलेबस ज्यादा बचा हो। परीक्षा पास है, तैयारी नहीं है तो पास होने के लिए भी गेस पेपर पढ़ सकते हैं।
Also Read:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.