CAT IIM Course: ग्रेजुएशन के बाद कई युवाओं का सपना IIM से पढ़ाई करने का होता है. इसके लिए CAT को पास करना होता है. अगर इसे पास नहीं कर पाए, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बिना भी ऐसे दाखिला पा सकते हैं.
IIM Course: ग्रेजुएशन के बाद ज़्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वे आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से मैनेजमेंट की पढ़ाई करें. आमतौर पर यहां पहुंचने का रास्ता CAT परीक्षा से होकर जाता है, जो काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. लेकिन अगर CAT क्लियर नहीं हो पाया, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आईआईएम में पढ़ाई का एक और रास्ता भी मौजूद है बस आपको एक अलग एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना होगा. सही जानकारी और तैयारी के साथ आपका आईआईएम का सपना अब भी साकार हो सकता है.
डिजिटल दौर में डेटा ही नई ताकत है. इसी जरूरत को समझते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची और एड-टेक प्लेटफ़ॉर्म मसाई ने मिलकर बिज़नेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक छह महीने का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है. यह पूरी तरह ऑनलाइन कोर्स 14 मार्च 2026 से शुरू होगा और खास तौर पर कामकाजी प्रोफेशनल्स व मिड-करियर मैनेजर्स के लिए डिजाइन किया गया है.
यह कोर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डेटा-ड्रिवन फैसले लेने की क्षमता विकसित करना चाहते हैं. इसमें मैनेजरियल रोल की तैयारी कर रहे टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स, एनालिटिक्स में पकड़ मजबूत करना चाहने वाले नॉन-टेक प्रोफेशनल्स, बिज़नेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर्स, स्टूडेंट्स और शुरुआती करियर वाले प्रोफेशनल्स आवेदन कर सकते हैं. कोहोर्ट-बेस्ड मॉडल पर आधारित यह प्रोग्राम हर हफ्ते लगभग 8–10 घंटे का समय मांगता है, जिससे जॉब के साथ पढ़ाई का संतुलन बनाए रखना आसान हो जाता है. कोर्स की कुल फीस 60,000 रुपये है.
यह प्रोग्राम एनालिटिक्स की पूरी लाइफसाइकल को कवर करता है. इसमें बिजनेस प्रॉब्लम फ्रेमिंग, डेटा मैनेजमेंट, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और AI-आधारित डिसीजन सिस्टम तक शामिल है. प्रतिभागियों को SQL, Python, स्टैटिस्टिकल मेथड्स और मशीन लर्निंग में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा, करिकुलम में जिम्मेदार AI उपयोग, डेटा गवर्नेंस और बिजनेस स्टोरीटेलिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जोर दिया गया है. बैंकिंग, रिटेल, ऑपरेशंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज़ के जरिए लर्नर्स को रियल-वर्ल्ड अनुभव मिलेगा.
जो प्रतिभागी सभी असेसमेंट सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें IIM रांची से एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. यह सर्टिफिकेट डेटा-ड्रिवन मैनेजमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में करियर को नई दिशा दे सकता है.
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. इसके बाद 60 मिनट का क्वालिफायर राउंड होगा, जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रिटेशन, वर्बल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न होंगे. इस टेस्ट की फीस 99 रुपये है. क्वालिफायर पास करने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी. यह प्रोग्राम उन प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका है जो बदलती कॉर्पोरेट दुनिया में AI और एनालिटिक्स की ताकत से अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं.
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…