<
Categories: विदेश

पाकिस्तान में रमजान के पहले रोजे के दिन आई बड़ी आफत, संदिग्ध गैस लीकेज से हुआ धमाका; 16 की मौत और 14 अन्य घायल

Karachi Apartment Collapse: पाकिस्तान के कराची में गुरुवार (19 फरवरी, 2026) सुबह एक रिहायशी इमारत में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण हुए धमाके में कई बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Pakistan Karachi Explosion: पाकिस्तान के कराची में गुरुवार (19 फरवरी, 2026) सुबह एक रिहायशी इमारत में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण हुए धमाके में कई बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी जमशेद अशर का बयान सामने आया है.

जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि धमाका ओल्ड सोल्जर बाज़ार इलाके में मौजूद बिल्डिंग की पहली मंज़िल पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब सब लोग सेहरी के समय जागे हुए थे.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन मनाया जा रहा है.

क्यों हुआ धमाका?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके का कारण साफ तौर पर गैस लीकेज था.पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में गैस की कमी के कारण कई परिवार खासकर कम आय वाले रिहायशी इलाकों में अपने घरों में लिक्विड पेट्रोलियम गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. पुलिस सर्जन डॉ. समाया सैयद ने कन्फर्म किया कि ब्लास्ट वाली जगह से अब तक 14 लाशें मिली हैं, जबकि 14 घायलों का इलाज चल रहा है. धमाके की वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा उसकी खराब हालत की वजह से गिर गया.

मुंबई की सड़कों पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ‘जॉगिंग डिप्लोमेसी’, हर्ष गोयनका ने बताया इसके पीछे का असली मास्टरस्ट्रोक!

चीफ फायर ऑफिसर ने क्या कहा?

चीफ फायर ऑफिसर हुमायूं खान ने कहा कि हम अभी भी मलबे में ढूंढ रहे हैं कि कोई और लाशें या कोई ज़िंदा बचा है या नहीं. मरने वालों में कम से कम नौ बच्चे हैं जिनकी उम्र दो से 17 साल के बीच है, जबकि घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं. कराची में यह दूसरी बड़ी दुखद घटना है. पिछले महीने सदर इलाके में गुल शॉपिंग प्लाजा, जो एक होलसेल और रिटेल मार्केट है, के बेसमेंट में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 79 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे.

क्या ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट? कांप गई पूरे देश की धरती; अमेरिका के उड़े होश

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST