<
Categories: Education

CBSE 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कब आएगा रिजल्ट? कैसे करें चेक, टू-बोर्ड सिस्टम की पूरी जानकारी

CBSE Class 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस परीक्षा के लिए जो कोई भी उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक results.cbse.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

CBSE 10th Result 2026 Time: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (सेशन 1) के रिजल्ट जारी करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी महीने आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर घोषित किए जा सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें.

इस साल CBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा की शुरुआत मैथमैटिक्स स्टैंडर्ड पेपर से हुई थी. सभी एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित किए गए, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होते थे. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से देशभर में संपन्न हुई. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://results.cbse.nic.in/ के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

CBSE 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
“CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
छात्र चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

क्या है CBSE का टू-बोर्ड एग्जाम सिस्टम?

इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए एक नया टू-बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू किया है. इसके तहत:

  • पहला बोर्ड एग्जाम (सेशन 1) फरवरी-मार्च में आयोजित किया गया
  • दूसरा बोर्ड एग्जाम (सेशन 2) 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा

पहले एग्जाम में बैठना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य था, जबकि दूसरा एग्जाम वैकल्पिक है. इसका उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का दूसरा मौका देना है.

कौन दे सकता है दूसरा एग्जाम?

  • छात्र जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं.
  • दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा और वे भी इस एग्जाम में बैठ सकते हैं.
  • हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र इस मौके के लिए योग्य नहीं होंगे.

फाइनल रिजल्ट कैसे होगा तय?

CBSE दोनों परीक्षाओं में से बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट के लिए मान्यता देगा. यानी अगर छात्र दूसरे एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो वही अंक अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे. CBSE का यह नया सिस्टम छात्रों के लिए राहत भरा कदम है, क्योंकि अब उन्हें अपने प्रदर्शन को सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST