<
Categories: Education

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड जल्द,  cbse.gov.in से करें डाउनलोड

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. इसमें शामिल होने वाले छात्र सीधे इस लिंक cbse.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Admit Card 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों में बेसब्री बनी हुई है. फिलहाल बोर्ड ने रेगुलर छात्रों के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी नहीं किया है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा तिथियां और समय

CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी सेकेंडरी मेन परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया जाएगा. वहीं कक्षा 12वीं यानी सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026, 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है.

कुछ परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव भी किया है. 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब संशोधित तिथियों पर आयोजित होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी रखें.

प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए राहत

बोर्ड ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. ऐसे उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Board Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे “CBSE Board Exam Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी.
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का सबसे अहम दस्तावेज होता है. इसमें दिए गए विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषयों की जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या CBSE से संपर्क करें. CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय फोकस और आत्मविश्वास बनाए रखने का है. सही जानकारी और समय पर अपडेट आपको तनाव से दूर रखेंगे.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST