CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. इसमें शामिल होने वाले छात्र सीधे इस लिंक cbse.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE Admit Card 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों में बेसब्री बनी हुई है. फिलहाल बोर्ड ने रेगुलर छात्रों के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी नहीं किया है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.
CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी सेकेंडरी मेन परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया जाएगा. वहीं कक्षा 12वीं यानी सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026, 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है.
CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव भी किया है. 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब संशोधित तिथियों पर आयोजित होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी रखें.
बोर्ड ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. ऐसे उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे “CBSE Board Exam Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी.
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का सबसे अहम दस्तावेज होता है. इसमें दिए गए विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और विषयों की जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या CBSE से संपर्क करें. CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय फोकस और आत्मविश्वास बनाए रखने का है. सही जानकारी और समय पर अपडेट आपको तनाव से दूर रखेंगे.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…