<
Categories: Education

CTET Answer Key 2026 Date: सीटीईटी आंसर की पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें यहां कब होगा जारी

CBSE CTET 2026 Answer Key: सीबीएसई सीटीईटी आंसर की जल्द जारी की जा सकती है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Answer Key 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने फरवरी में आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) में भाग लिया था, वे आंसर की जारी होने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे.

इसके अलावा सीटीईटी की आंसर जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी देख सकते हैं. इस वर्ष CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई.

उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता के अनुसार पेपर I और पेपर II में हिस्सा लिया. पेपर I उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए आयोजित किया जाता है.

पिछले ट्रेंड के अनुसार कब आएगी आंसर की?

पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा के लगभग 17 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. जनवरी 2024, जुलाई 2024 और दिसंबर 2024 सत्रों में भी आंसर की 17 से 18 दिनों के भीतर जारी की गई थी. यदि यही पैटर्न जारी रहता है, तो फरवरी 2026 सेशन की प्रोविजनल आंसर की फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है.

CTET Answer Key 2026 आंसर की डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें.
स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑब्जेक्शन विंडो भी होगी सक्रिय

प्रोविजनल आंसर की के साथ ही बोर्ड एक ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा. यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे चुनौती दे सकता है. सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद CBSE फाइनल आंसर की जारी करेगा और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे.

CTET उम्मीदवारों के लिए यह अहम चरण है, क्योंकि यही आंसर की उनके फाइनल रिजल्ट की दिशा तय करेगी. इसलिए आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST