<
Categories: Education

CTET 2026 Answer Key Delay: सीटीईटी आंसर की जारी होने में अभी और होगी देरी! जानिए यहां क्या है कारण

CBSE जल्द ही CTET 2026 का प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है, लेकिन इन वजहों के कारण कैंडिडेट्स को अभी और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

CTET Answer Key 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही CTET 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है. हालांकि, कई कैंडिडेट अभी भी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स और नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. नेशनल लेवल की यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को पेपर I और पेपर II के लिए देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. लाखों अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था और अब पेपर खत्म होने के दो हफ़्ते से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद वे प्रोविजनल आंसर की की प्रतीक्षा कर रहे हैं. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि आंसर की में अभी और भी देरी हो सकती है क्योंकि रद्द की गई परीक्षा के लिए अभी तक कोई डेटशीट जारी नहीं कई गई है.

आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को किसी भी संदिग्ध गलती या अंतर को रिपोर्ट करने के लिए एक छोटा ऑब्जेक्शन विंडो दिया जाएगा. इसके बाद CBSE बोर्ड इन चुनौतियों की समीक्षा करता है और फाइनल आंसर की जारी करता है. फाइनल वर्ज़न ही स्कोरिंग और रिजल्ट के निर्धारण का आधार बनता है.

फरवरी 2026 सत्र में कुछ सेंटरों पर परीक्षा कैंसिल

फरवरी सत्र में बिहार के वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर II परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी, क्योंकि वहां कुछ तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें सामने आई थीं. CBSE ने स्पष्ट किया कि प्रभावित कैंडिडेट्स को बाद में री-एग्जाम देने का अवसर मिलेगा. यह री-एग्जाम, ऑरिजिनल टेस्ट के लगभग 15 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी फाइनल तारीखें साझा नहीं की हैं. संबंधित कैंडिडेट्स को परीक्षा की नई टाइमिंग पहले से सूचित की जाएगी.

प्रोविजनल आंसर की में देरी का कारण

केंद्रों पर री-एग्जाम पेंडिंग होने के कारण CBSE प्रोविजनल आंसर की जारी करने में देरी कर रहा है. ऐसा करने से यह सुनिश्चित होता है कि आंसर की में सभी सत्रों के कैंडिडेट्स के जवाब शामिल हों और ऑब्जेक्शन व फाइनल प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की जा सके.

CTET 2026 आंसर की कैसे चेक करें

एक बार प्रोविजनल आंसर की उपलब्ध होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी स्कैन की हुई OMR रिस्पॉन्स शीट और सेट के हिसाब से PDF ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफाइड ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान, वे किसी भी त्रुटि को रिपोर्ट कर सकते हैं. बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की जारी होने पर कैंडिडेट्स रिजल्ट अपडेट ट्रैक कर सकेंगे.

इस प्रक्रिया से उम्मीदवारों को पारदर्शी तरीके से रिजल्ट देखने और जरूरत पड़ने पर सुधार का मौका मिलेगा. CTET 2026 का पूरा प्रोसेस, री-एग्जाम और प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद ही पूरा माना जाएगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : लव लाइफ में किसे मिलेगा धोखा और कौन करेगा रोमांस, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: October 31, 2026 05:28:45 IST

Maharashtra: मंत्रालय में तीन दिन तक आतंक मचाने वाला चूहा आखिरकार पकड़ा गया! पिंजरे को देता रहा चकमा, लेकिन स्टिकी ट्रैप के आगे फेल हुई चालाकी

Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…

Last Updated: October 31, 2026 00:48:27 IST