CTET 2026 की आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है. CBSE स्कैन की हुई OMR शीट भी साझा करेगा, जिसे कैंडिडेट्स ctet.nic.in पर आसानी से चेक कर सकेंगे.
CTET Answer Key 2026 Date: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की आंसर की जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. इस परीक्षा का आयोजन सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा किया गया, जो कैंडिडेट्स की OMR आंसर शीट की स्कैन की हुई इमेज भी साझा करेगा. जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी आंसर की ctet.nic.in पर चेक कर सकेंगे.
सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. CTET फरवरी 2026 का एग्जाम 7 और 8 फरवरी को पूरे देश के 140 शहरों में आयोजित किया गया. इस परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं. इनमें पेपर 1 क्लास 1 से 5 के लिए और पेपर 2 क्लास 6 से 8 के लिए है.
बिहार के दो एग्जाम सेंटर्स वैशाली (हाजीपुर) के सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (125014) का किसी अपरिहार्य कारण की वजह से पेपर दो को रद्द कर दिया गया था. बोर्ड ने कहा कि इन सेंटर्स पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स का री-एग्जाम 15 दिनों के अंदर आयोजित होगा. इसके लिए संबंधित कैंडिडेट्स को अलग से नोटिफिकेशन भेजा जाएगा.
CBSE ने स्पष्ट किया है कि CTET 2026 एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं. बोर्ड द्वारा ऑब्जेक्शन की समीक्षा के बाद ही CTET 2026 का अंतिम रिजल्ट घोषित किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट्स का मार्क्स और CTET एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में DigiLocker पर अपलोड किया जाएगा.
CTET 2026 की परीक्षा भारत में केंद्रीय विद्यालयों (KVs) में खाली टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की पूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने 2025 में संसद के विंटर सेशन के दौरान जानकारी दी कि 1 नवंबर 2025 तक कुल 8,457 टीचिंग पद और 1,716 नॉन-टीचिंग पद खाली थे. कुल 56,520 मंज़ूर पदों में से, KVs ने अब तक केवल 46,347 पद भरे हैं.
इसका मतलब यह है कि देश में 10,000 से अधिक पद अभी भी खाली हैं और कई स्कूल स्टाफ की कमी के कारण संचालन में चुनौती का सामना कर रहे हैं. ऐसे में CTET पास करने वाले नए कैंडिडेट्स के लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है.
CTET 2026 की आंसर की और डिजिटल सर्टिफिकेट से छात्रों को तैयारी का सही मूल्यांकन और सरकारी शिक्षण पदों की दिशा में स्पष्ट रास्ता मिलेगा. जिन कैंडिडेट्स का पेपर रद्द हुआ था, उन्हें री-एग्जाम का मौका मिलेगा.
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…