<
Categories: Education

CBSE Exam Day Rules: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, टाइम का रखें ध्यान, नहीं तो एग्जाम सेंटर से रहेंगे बाहर

CBSE Board Exam 2026 Day Rules: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होगी. इस बार परीक्षा में समय का खास ध्यान रखें, नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू हो रही है. इस बार सीबीएसई ने समय की पाबंदी पर खास जोर दिया है. एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने साफ किया है कि सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यानी छात्रों को हर हाल में तय समय से पहले सेंटर पहुंचना होगा. 10:15 बजे प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे और परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार ही समाप्त होगी. हालांकि, दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा.

छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर समय का बेहतर अंदाजा मिल सके, इसके लिए बोर्ड ने एक विस्तृत “बेल शेड्यूल” भी लागू किया है. अलग-अलग संकेतों के लिए अलग तरह की घंटी बजाई जाएगी. जब परीक्षा समाप्त होने में 10 मिनट शेष होंगे, तब एक सिंगल बेल बजेगी. वहीं परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के संकेत के लिए लंबी बेल बजाई जाएगी. इसके अलावा, निर्धारित समय के एक या दो घंटे पूरे होने पर भी सिंगल बेल के जरिए छात्रों को सूचित किया जाएगा, ताकि वे अपने उत्तर लेखन की गति को संतुलित कर सकें.

यात्रा पहले प्लान करें, ट्रैफिक और मौसम का रखें ध्यान

सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन की यात्रा पहले से प्लान करें. स्थानीय ट्रैफिक, मौसम की स्थिति और सेंटर की दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलना बेहद जरूरी है. बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों और छात्रों का मार्गदर्शन करें और उन्हें समय की अहमियत समझाएं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले एक बार सेंटर का दौरा कर लें, ताकि अंतिम समय की घबराहट से बचा जा सके.

प्रश्नपत्र पढ़ने के 15 मिनट में न हो कोई व्यवधान

बोर्ड ने परीक्षा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाने वाले 15 मिनट के दौरान छात्रों को किसी भी तरह से बाधित न किया जाए. यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान वे प्रश्नों को समझकर अपनी रणनीति तय करते हैं. सीबीएसई का यह कदम न सिर्फ अनुशासन को मजबूत करेगा, बल्कि छात्रों को समय प्रबंधन की आदत भी सिखाएगा. सही योजना, समय की पाबंदी और शांत मन से तैयारी ही परीक्षा में सफलता की असली कुंजी है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IIT Story: आईआईटी बॉम्बे का कमाल, गिरे पत्तों से बन रहा ईंधन, घट रही LPG पर निर्भरता

LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:42 IST

हनुमान जयंती के दिन क्या चढ़ाएं, कौन सा रंग पहनें और जानें 5 असरदार उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:22 IST

Himachal Gold Price Today: शिमला समेत हिमाचल के शहरों में क्या है सोने की कीमत, यहां जानें रेट

Himachal Gold Price Today:  हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…

Last Updated: April 1, 2026 14:20:09 IST

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…

Last Updated: April 1, 2026 14:07:48 IST

PM Modi Speech: असम की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, यहां पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के…

Last Updated: April 1, 2026 13:57:39 IST