<
Categories: खेल

Ishan Kishan-Aditi Hundia: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? मॉडलिंग ही नहीं बिजनेस में भी जमा चुकी हैं अपना सिक्का

अदिति हुंडिया कौन हैं? अदिति जयपुर के एक बिजनेसमैन की बेटी हैं. वह 2018 में मिस डीवा की विजेता और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान है.

अदिति हुंडिया कौन हैं? ईशान किशन ने जब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से आग उगली तो पूरा देश उनकी पारी की चर्चा कर रहा था. लेकिन इस शानदार जीत के बाद सुर्खियों में सिर्फ उनका खेल नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी आ गई है. बिहार के औरंगाबाद में उनके दादा अनुराग पांडे के एक बयान ने सालों से चल रही लव स्टोरी की अटकलों को जैसे मुहर लगा दी. जयपुर की ग्लैमरस मॉडल अदिति हुंडिया और इशान किशन के रिश्ते को लेकर दादा का खुला समर्थन सामने आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है इशान जिसे भी जीवनसाथी चुनेगा, हमें मंजूर है. तो चलिए जानते हैं कि  अदिति हुंडिया कौन हैं.

अदिति हुंडिया कौन हैं?

अदिति जयपुर, राजस्थान की रहने वाली हैं. उनके पिता ललित हुंडिया एक बिज़नेसमैन हैं. उन्होंने जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल (IIS) से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर राजधानी के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की. ​​बिज़नेस की पढ़ाई करने के बाद, अदिति ने बहुत कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल जीता. इसके बाद 2018 में उन्हें मिस सुपरनेशनल इंडिया का ताज पहनाया गया. उन्होंने पोलैंड में हुए मिस सुपरनेशनल कॉम्पिटिशन में इंडिया को रिप्रेजेंट किया, जहाँ उनके लुक्स और कॉन्फिडेंस ने सबका दिल जीत लिया.

2021 में की अपने खुद के ब्रांड की शुरूआत

ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के बाद अदिति ने बिजनेस पिच पर भी अपनी काबिलियत साबित की है. देश के बड़े ब्रांड्स के साथ लगातार तीन साल काम करने के बाद, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया. नवंबर 2021 में अदिति ने सिर्फ दो लोगों की एक छोटी सी टीम के साथ अपना खुद का कपड़ों का ब्रांड ‘अदिति हुंडिया’ शुरू किया.

इंस्टाग्राम पर 270,000 से ज्यादा फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर अदिति के 270,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल मॉडलिंग असाइनमेंट के पल शेयर करती हैं. एशियानेट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक अदिति हुंडिया की अनुमानित नेट वर्थ USD 2–3 मिलियन (लगभग ₹16–25 करोड़) के बीच है, जो एक मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर के तौर पर उनके काम की वजह से है.

ईशान किशन के साथ दोस्ती

अदिति हुंडिया और भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के रिश्ते की चर्चा 2019 आईपीएल फाइनल के दौरान शुरू हुई जब अदिति को स्टैंड्स में ईशान को सपोर्ट करते देखा गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price 1 October 2026: घट गया विंडफॉल टैक्स, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 1 October 2026: डीज़ल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) और…

Last Updated: October 1, 2026 08:19:34 IST

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस में ‘कुर्सी’ का खेल शुरू! राजा वडिंग ने छोड़ा पद, अगला ‘कप्तान’ कौन?

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के…

Last Updated: October 1, 2026 08:18:43 IST

Weather Update Today 1 October 2026: 1 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Update Today 1 October 2026: दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है.…

Last Updated: October 1, 2026 07:36:47 IST

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST