<
Categories: देश

PM Modi Speech: असम की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, यहां पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित किया. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने भाषण में क्या-क्या कहा है?

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत असम पहुंचे. वहां उन्होंने धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह मेरी पहली जनसभा है. मेरे सामने लोगों का यह जनसैलाब युवाओं में यह उत्साह और हमारी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद और स्नेह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस बार हैट्रिक लगाएगी.

इस सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के तौर पर हैट्रिक लगाने का अवसर मिला. आपके आशीर्वाद से मुझे इसी धरती पर भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, क्योंकि यह मेरी यहां तीसरी यात्रा है और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है.

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

  1. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि असम चुनाव मूल रूप से एक विकसित असम के साथ-साथ एक विकसित भारत के निर्माण के बारे में हैं. उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी-एनडीए सरकार की हैट्रिक निश्चित है. जबकि कांग्रेस के लिए हार की हैट्रिक भी उतनी ही निश्चित है. मोदी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शहजादे चुनावी हार की सेंचुरी बनाने के लिए तैयार हैं.
  2. पीएम मोदी ने कहा कि असम की प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है. लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के 2 किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया.
  3. कांग्रेस ने 60-64 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए. पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा. डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए.
  4. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 1 दशक में असम ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है. ये जो 20-25 साल के नौजवान हैं इन्होंने भाजपा-एनडीए का सुशासन ही देखा है.
  5. इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज के युवा ने कांग्रेस के राज का वो काला दौर नहीं देखा है. जब असम से केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू की खबरें आती थीं.
  6. डबल इंजन सरकार ने असम को स्थायी शांति की नई राह दिखाई है. असम की हजारों संतानें बीते एक दशक में बंदूक छोड़ कर एक नए भविष्य से जुड़ी है.
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे बेटियों के साथ कोई धोखाधड़ी ना कर सके, बेटियों का मान-सम्मना और जीवन सुरक्षित रहे इसके लिए भी अनेक बड़ी घोषणाएं की गई है.
  8. असम में यूसीसी लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्र  की परंपराओं को सुरक्षित रखना या असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है.
  9. असम भाजपा ने कल एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. कल मंगलवार था, मंगलवार का जारी हुआ ये संकल्प पत्र असम में और मंगल लाने वाला है. ये मंगलवार को आया मंगल पत्र है.
  10. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है.
Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST