CBSE Board New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं-10वीं के सिलेबस में एक अहम बदलाव किया जा रहा है. इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.
CBSE New Syllabus 2026-27: सीबीएसई बोर्ड 9वीं, 10वीं के सिलेबस में अहम बदलाव करने जा रहा है.
CBSE New Syllabus 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (CBSE) आज एक महत्वपूर्ण वेबिनार के जरिए कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नया सिलेबस जारी करने जा रहा है. यह सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा और शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों के तौर पर देखा जा रहा है.
यह विशेष वेबिनार CBSE मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स, द्वारका में आयोजित किया जाएगा. शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CBSE के आधिकारिक YouTube चैनल पर दोपहर 3 बजे किया जाएगा.
CBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 9 से “स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (NCF-2023)” के तहत सुझाए गए नए शिक्षण तरीकों को लागू किया जाएगा. इस नई रूपरेखा का उद्देश्य पारंपरिक रटने वाली पढ़ाई से हटकर छात्रों को समझ-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है.
इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य “Secondary Part One 2026-27” के तहत किए गए बदलावों को विस्तार से समझाना है. इसमें विषयों की संरचना, मूल्यांकन पद्धति और सीखने के तरीकों में हुए बदलावों पर चर्चा की जाएगी, ताकि शिक्षक इन्हें आसानी से लागू कर सकें.
CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे नया सिलेबस तुरंत डाउनलोड करें और इसे शिक्षकों व छात्रों के बीच साझा करें. साथ ही, स्कूलों को आवश्यक संसाधनों और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है, ताकि नए बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.
बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से अपील की है कि वे शिक्षकों को जागरूक करने के साथ-साथ अभिभावकों और छात्रों को भी इन बदलावों की जानकारी दें. इसके लिए विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें (PTMs) आयोजित करने की सलाह दी गई है, जिससे नए सत्र की शुरुआत से ही यह प्रणाली सुचारू रूप से लागू हो सके.
CBSE के अनुसार, नया सिलेबस योग्यता-आधारित शिक्षा, लचीलापन, अनुभवात्मक सीखने और समग्र विकास पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है.
इसी के साथ CBSE ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल केवल निर्धारित परीक्षा शुल्क ही ले सकते हैं. हाल ही में मिली शिकायतों के अनुसार कुछ स्कूल LOC प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त शुल्क, जैसे ट्यूशन फीस, वसूल रहे हैं.
CBSE ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…
Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…
Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…
Caught On Camera: गुजरात कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी ने कथित तौर पर…