CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड जल्द ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करने जा रहा है.
CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी
CBSE Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. सीबीएसई जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा भी कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं, जहां से छात्र अपना स्कोर चेक कर सकते हैं.
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई आमतौर पर मई के मध्य में कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करता रहा है. साल 2025 में CBSE ने दोनों कक्षाओं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे. इसी तरह 2024 में भी रिजल्ट की तारीख 13 मई ही रही, जिससे यह साफ होता है कि बोर्ड एक स्थिर शेड्यूल का पालन करता है. वहीं, 2023 में CBSE ने थोड़ा पहले कदम उठाते हुए 12 मई को नतीजे जारी किए थे. इस पैटर्न को देखते हुए छात्रों को उम्मीद रहती है कि रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी तैयार रखनी होगी:
रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड ID
ये सभी विवरण छात्रों के एडमिट कार्ड पर दिए गए होते हैं, इसलिए रिजल्ट चेक करते समय इसे अपने पास रखें.
डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देने के लिए CBSE छात्रों को DigiLocker के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा देता है. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें.
अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉगिन करें.
“CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
Submit पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
इस वर्ष CBSE Class 10 बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था. CBSE Class 10 Result 2026 छात्रों के भविष्य का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इसलिए रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से इसे तुरंत चेक करें और अपनी डिजिटल तथा हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.
Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…
Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…
Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…
Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…
SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…