<
Categories: Education

CLAT Vs AILET: क्लैट या एआईएलईटी कौन सा एग्जाम दिलाएगा टॉप लॉ कॉलेज, दोनों में क्या है बेहतर? पढ़िए डिटेल

CLAT Vs AILET: भारत में लॉ की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है CLAT या AILET? दोनों चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन सही चुनाव आपके लॉ करियर की दिशा तय करता है.

CLAT Vs AILET: भारत में वकालत की पढ़ाई का सपना देखने वाले हज़ारों छात्रों के मन में सबसे पहला और सबसे बड़ा सवाल यही उठता है CLAT या AILET? दोनों ही परीक्षाएं सम्मानित हैं, दोनों में कड़ी मेहनत और समर्पण चाहिए, लेकिन इनकी राह और नतीजे एक-दूसरे से काफ़ी अलग हैं. ऐसे में सही परीक्षा का चुनाव सिर्फ़ एक फैसला नहीं, बल्कि आपके पूरे लॉ करियर की दिशा तय करने वाला कदम बन जाता है.

CLAT क्या है और क्यों है सबसे लोकप्रिय?

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा दिया जाने वाला लॉ एंट्रेंस एग्जाम है. इसके ज़रिए देश की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) में एडमिशन मिलता है, जिनमें NLSIU बेंगलुरु, NALSAR हैदराबाद और NUJS कोलकाता जैसे टॉप संस्थान शामिल हैं.

CLAT में इंग्लिश, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड पूछे जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी ताकत है एक परीक्षा, कई मौके. हालांकि, इसी वजह से प्रतिस्पर्धा भी ज़बरदस्त होती है, क्योंकि हर साल 60,000+ छात्र इसे देते हैं.

AILET: एक कॉलेज, लेकिन बेमिसाल पहचान

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) सिर्फ़ एक ही यूनिवर्सिटी NLU दिल्ली के लिए होता है. लेकिन यह कोई साधारण यूनिवर्सिटी नहीं है. NLU दिल्ली लगातार भारत की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज़ में गिनी जाती है. AILET अपने कठिन पेपर पैटर्न, खासकर लॉजिकल रीजनिंग के लिए जाना जाता है. सीटें कम होती हैं और कटऑफ बहुत ऊंचा, इसलिए यहां गलती की गुंजाइश लगभग नहीं के बराबर होती है.

CLAT बनाम AILET: किसके लिए कौन बेहतर?

अगर आप अपनी तैयारी में ज़्यादा विकल्प और मज़बूत बैकअप चाहते हैं, ताकि कई अच्छे लॉ कॉलेजों के दरवाज़े खुले रहें, तो CLAT एक समझदारी भरा चुनाव है. लेकिन अगर आपका सपना बिल्कुल साफ है और मंज़िल सिर्फ़ NLU दिल्ली है, तो फिर AILET ही उस लक्ष्य तक पहुंचने का सही रास्ता बनता है. इसी सोच के चलते कई समझदार उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. CLAT को सुरक्षित विकल्प मानकर और AILET को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने के मौके के रूप में है.

सही स्ट्रेटेजी ही असली जीत है

CLAT और AILET में से कोई एक “बेहतर” नहीं है, बेहतर है आपकी तैयारी और रणनीति. सही योजना, रेगुलर प्रैक्टिस और साफ लक्ष्य के साथ दोनों ही परीक्षाएं आपको भारत के बेहतरीन लॉ कॉलेजों तक पहुंचा सकती हैं. याद रखने वाली बात यह है कि टॉप कॉलेज वही नहीं होता जो रैंकिंग में ऊपर हो बल्कि वही होता है जहां आप सबसे अच्छा वकील बन सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST