<

IND vs NZ 3rd T20: बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले! गुवाहाटी में होगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा मैच, देखें पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. देखें पिच रिपोर्ट...

IND vs NZ 3rd T20, Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (25 जनवरी) को गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. फिलहाल भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. अब दोनों टीमें तीसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में 222 रन बनाए, लेकिन फिर भी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुवाहाटी में पिच का मिजाज कैसा रहेगा? क्या टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर पाएगी? पढ़ें पिच रिपोर्ट…

गुवाहाटी के मैदान की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी का मैदान बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. खासकर टी20 मैचों में इस मैदान पर रनों की बरसात होती है. गुवाहाटी का मैदान टी20 में बैटिंग विकेट रहा है, जहां पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. हालांकि नई गेंद से सीमर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. रायपुर की तुलना में गुवाहाटी का मैदान छोटा है, जिससे भारत-न्यूजीलैंड के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर T20I में औसत पहली पारी का स्कोर लगभग 161 रन है, लेकिन इस मैदान पर 2000 से ज्यादा स्कोर भी देखे गए हैं.

टीम इंडिया का गुवाहाटी में रिकॉर्ड

गुवाहाटी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड खास नहीं है. भारत ने गुवाहाटी में अभी तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से 2 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच में हार मिली है. इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर एक टी20 मुकाबले में 222 रन बनाए थे, लेकिन फिर हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को 2 टी20 इंटरनेशनल मैच में हराया है. इस मैदान पर सबसे ज्यादा स्कोर 237 रन का है.

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST