CMA Inter Result 2025 OUT Today: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) आज यानी 11 फरवरी 2026 को CMA दिसंबर 2025 सेशन के इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है. जिन कैंडिडेट्स ने दिसंबर 2025 में CMA इंटर या CMA फाइनल परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icmai.in/studentswebsite/exam_results.php के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CMA दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. अब सभी उम्मीदवार अपने प्रदर्शन को जानने के लिए उत्सुक हैं. रिजल्ट जारी होते ही इंटर और फाइनल दोनों कोर्स के लिए अलग-अलग लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे.
कहां और कैसे देखें ICMAI CMA दिसंबर 2025 रिजल्ट?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर देख सकेंगे. वेबसाइट के होमपेज पर CMA दिसंबर 2025 इंटर और फाइनल रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है.
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “CMA Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
“CMA दिसंबर 2025 इंटर / फाइनल रिजल्ट” लिंक चुनें.
अपना आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज कर लॉग इन करें.
स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
ICMAI CMA स्कोरकार्ड 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे:
कैंडिडेट का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम (इंटर / फाइनल)
विषयों के नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)
ऑल इंडिया रैंक (यदि लागू हो)
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें. यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत ICMAI से संपर्क करें. साथ ही, भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें.