<
Categories: Education

CMA Inter Result 2025 Declared: आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल रिजल्ट लिंक icmai.in पर एक्टिव, ऐसे करें चेक

CMA Inter Result 2025 Today: आईसीएमएआई आज CMA दिसंबर 2025 सेशन के इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक icmai.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

CMA Inter Result 2025 OUT Today: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) आज यानी 11 फरवरी 2026 को CMA दिसंबर 2025 सेशन के इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है. जिन कैंडिडेट्स ने दिसंबर 2025 में CMA इंटर या CMA फाइनल परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icmai.in/studentswebsite/exam_results.php के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CMA दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. अब सभी उम्मीदवार अपने प्रदर्शन को जानने के लिए उत्सुक हैं. रिजल्ट जारी होते ही इंटर और फाइनल दोनों कोर्स के लिए अलग-अलग लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे.

कहां और कैसे देखें ICMAI CMA दिसंबर 2025 रिजल्ट?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर देख सकेंगे. वेबसाइट के होमपेज पर CMA दिसंबर 2025 इंटर और फाइनल रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है.

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “CMA Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
“CMA दिसंबर 2025 इंटर / फाइनल रिजल्ट” लिंक चुनें.
अपना आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज कर लॉग इन करें.
स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

ICMAI CMA स्कोरकार्ड 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे:
कैंडिडेट का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम (इंटर / फाइनल)
विषयों के नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)
ऑल इंडिया रैंक (यदि लागू हो)

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें. यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत ICMAI से संपर्क करें. साथ ही, भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

जब एस. डी. बर्मन को नहीं पसंद आई आशा भोसले की आवाज, फिर भी बना एवरग्रीन हिट; जानिए कौन सा है सॉन्ग

Chhod Do Aanchal..Song Secrets: साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में देव आनंद…

Last Updated: March 25, 2026 12:51:57 IST

क्या है 2-6-10 Rule? स्मार्टफोन लेने से पहले जरूर करें फॉलो, डील बनेगी ज्यादा किफायती

इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर…

Last Updated: March 25, 2026 12:46:56 IST

Viral Video: दिल्ली में हिंदू परिवार आखिर क्यों पाल रहे हैं सूअर? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Delhi Pig Rearing Controversy: वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि ' महिला कहती…

Last Updated: March 25, 2026 12:45:24 IST

क्या बच्चों का भी बनतै है पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…

Last Updated: March 25, 2026 12:40:40 IST

मिडिल ईस्ट में खत्म होगा जंग! ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 15 शर्त, क्या मानेंगे मोजतबा खामेनेई?

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:14 IST

नवरात्रि के सातवें दिन शाम की पूजा में करें मां कालरात्रि की ये आरती, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

Chaitra Navratri Day 7: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, नौ…

Last Updated: March 25, 2026 12:32:33 IST