<
Categories: बिज़नेस

क्या बच्चे के भी बनते हैं पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का पैन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और कैसे कर सकते हैं आवेदन.

how to apply for minor pan card: पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जो हर किसी के पास होना चाहिए. भारत में इसे काफी जरूरी समझा जाता है. बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने तक में आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चों का पैन कार्ड बनता है या नहीं? जी हां, आप अपने बच्चों का भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं. अगर आप उनके नाम पर Mutual Funds या शेयर आदि में निवेश करना चाहते हैं तो उनके पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का पैन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और कैसे कर सकते हैं आवेदन. 

बच्चों के पैन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

बच्चों के पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट NSDL पर जाना होगा. अब यहां अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको New PAN – Indian Citizen (Form 49A) को सलेक्ट  करना है. इसके बाद कैटेगरी में Individual चुनें. इसके बाद आपको बच्चे की डिटेल जैसे नाम, उम्र, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल आईडी आदि भरनी है. प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद एक टोकन नंबर मिलेगा. यह आपको रख लेना है. अब फॉर्म में आपको  बच्चे का के लिए माइनर का ऑप्शन चुनना है और माता-पिता की जानकारी भर देनी है. अब आपको बच्चे के दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म भरने की रसीद को डाउनलोड कर लेना है. 

किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत?

बच्चों का पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा. इसके अलावा बच्चे की दो पास्पोर्ट साइज फोटो, माता-पिता का आधार कार्ड के साथ ही साथ माता-पिता या अभिभावक के साइन होंगे. इसके साथ ही साथ आपको बच्चे का आधार कार्ज भी फॉर्म भरते समय अपलोड करना होगा. आवेदन करते समय आपको 107 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: मेष को मिल सकता है रुका पैसा, धनु के लिए तरक्की के संकेत; पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को पापांकुशा एकादशी और वृद्धि योग का संयोग…

Last Updated: October 21, 2026 18:23:02 IST

सूरत में JOGI आयुर्वेद के 1 लाख वर्गफुट में बने मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत

50 बेड की सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, पंचकर्म, भर्ती होकर इलाज कराने…

Last Updated: October 21, 2026 18:22:22 IST

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले रावण का दहन, KYS के 10 छात्र हिरासत में

Delhi News: दिल्ली के संगम पार्क में दशहरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

Last Updated: October 21, 2026 18:11:31 IST

हरिद्वार से दिल्ली-NCR तक गंगनहर बंद होने का असर, कहीं सूखे घाट तो कहीं पानी और सिंचाई की बढ़ी चिंता

Ganga Closure Impact: गंगनहर का पानी बंद कर दिया गया है. साफ-सफाई को देखते हुए…

Last Updated: October 21, 2026 17:23:13 IST

Heart Related Disease: नौ दिनों तक मंदिर में रही मां की भक्ति में लीन, घर लौटने के बाद सीने में दर्द और फिर मौत

Heart Related Disease: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान नौ दिनों…

Last Updated: October 21, 2026 17:14:12 IST