<
Categories: बिज़नेस

क्या है 2-6-10 Rule? स्मार्टफोन लेने से पहले जरूर करें फॉलो, डील बनेगी ज्यादा किफायती

इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर यह कैसा नियम है और आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है.

what is 2-6-10 rule: आजकल भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन्स के एक से बढ़कर एक ऑप्शन आ चुके हैं कि ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना उनके लिए किफायती रहेगा. देखा जाता है कि आमतौर पर लोग अपने बजट से ज्यादा का स्मार्टफोन (Budget Friendly Smartphones) ले लेते हैं. जोकि, उन्हें वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल, हम जब शोरूम पर स्मार्टफोन लेने जाते हैं तो चमचमाते फोन और दमदार फीचर्स को  देखकर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे अपनी कमाई से ज्यादा का फोन ले बैठते हैं.

इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर यह कैसा नियम है और आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है. 

क्या है 2-6-10 का नियम?

दरअसल, 2-6-10 एक प्रकार का फॉर्मुला है, जिसे फाइनेंस के टर्म में इस्तेमाल किया जाता है. इस फॉर्मुला को अपनाकर आप अपने फाइनेंशियल लॉस होने से बचा सकते हैं और एक सस्ती और किफायती डील क्रैक कर सकते हैं. जब भी आप फोन लेने जाएं और किस्त कराएं तो इस फॉर्मुला को ध्यान में जरूर रखें ताकि आप खुद को महंगे फोन लेने से कंट्रोल कर सकें. अगर आप फोन लें भी तो एक सही कैलकुलेशन के साथ ईएमआई कराएं. 

क्या कहता है नियम 2

2-6-10 के नियमों में से सबसे पहला नियम यानि 2 आपको बताता है कि आपको फोन लेने से पहले अपना बजट पहले से ही तय कर लेना चाहिए. इस नियम के तहत आप यह ध्यान रखें कि आपकी जितनी सैलरी या महीने की इनकम है आपको उससे आधी कीमत का ही स्मार्टफोन लेना चाहिए. 

क्या है नियम 6

2-6-10 के नियमों में से 6 का नियम आपको ईएमआई की अवधि के लिए सचेत करता है. इस नियम के तहत आपको कम से कम समय के लिए अपने फोन की ईएमआई को बनवाना चाहिए. लंबे समय के लिए फोन की ईएमआई कराने से बचना चाहिए. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा 6 महीने की ईएमआई कराएं. 

क्या है नियम 10

10 का नियम आपको स्मार्टफोन लेते समय खर्चे को संतुलित रखने के लिए सचेत करता है. इस फॉर्मुला के तहत आपको सैलरी से ज्यादा का फोन तो बिलकुल नहीं लेना चाहिए. कोशिश करें कि जितनी आपकी महीने की कमाई है आपको उसके 10 फीसदी तक का पैसा ही मोबाइल लेने में खर्च करना चाहिए इससे ज्यादा नहीं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज

Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…

Last Updated: September 30, 2026 23:10:22 IST

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…

Last Updated: September 30, 2026 22:16:27 IST

जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…

Last Updated: September 30, 2026 21:52:34 IST

Rohit Sharma Viral Dance Video: शतक जमाते ही रोहित शर्मा ने किया अनोखा डांस, धरे के धरे रह गए गंभीर-अगरकर के सारे प्लान!

Rohit Sharma 35th ODI Century: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 72 गेंदों…

Last Updated: September 30, 2026 21:22:18 IST

Ranthambore Tiger Reserve: 1 अक्टूबर से रणथंभौर में फिर शुरू होगी सफारी, मुख्य जोन खुलेंगे, जानें क्या बदला

Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू…

Last Updated: September 30, 2026 20:27:36 IST

Rohit Sharma: गुवाहाटी में ‘हिटमैन’ के तूफान से वेस्टइंडीज पस्त! सचिन-कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma 12000 ODI Run: गुवाहाटी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफानी, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ…

Last Updated: September 30, 2026 20:48:13 IST