CTET Admit Card 2026 Date: CBSE सीटीईटी का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकता है. परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीधे इस लिंक ctet.nic.in के तहत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Admit Card 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा.
CBSE द्वारा CTET परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के माध्यम से भी सीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के तहत भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यदि किसी उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी कन्फर्मेशन पेज से मेल नहीं खाती, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है. ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सुधार किया जा सके.
CBSE उम्मीदवारों को यह सलाह देता है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही सभी विवरण ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
CTET 2026: जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के लिए
एडमिट कार्ड की कम से कम दो कॉपी रखें
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें
किसी भी तरह की गलती दिखने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें
CTET 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, एडमिट कार्ड लिंक और परीक्षा गाइडलाइंस के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से ctet.nic.in वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.
Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…
Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…
Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Gold Price Today 6 october 2026: आज सोने के भाव पर सबकी नजर है. शादी…
Rhiti Tiwari Viral Video: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. शो…
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…