<

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: अफगानिस्तान की जबरदस्त बल्लेबाजी, भारत को 8 ओवर के बाद भी नहीं मिला विकेट, देखें ताजा अपडेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: ICC अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में शानदार किया है. हालांकि फॉर्म के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.

U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे में हो रहा है, जो दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया है. अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान सादात और खालिद अहमदजई शानदरा बल्लेबाजी कर रहे हैं. शुरुआती 8 ओवर के बाद भारतीय गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं ले पाए हैं. भारत को जल्द से जल्द विकेट की जरूरत है, जिससे गेंदबाजों पर दबाव कम हो. इस सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल का मुकाबला खेलेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी जबरदस्त लय में चल रही है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान ने अपने 5 मैच में 4 में जीत हासिल की है. ऐसे में भारतीय टीम उन्हें हल्के में नहीं ले सकती है. बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम ने अभी तक 5 बार अंडर-19 विश्व का खिताब हासिल किया है. अब कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की तैयारी में है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक टीम इंडिया के खिलाड़ी हर डिपार्टमेंट में अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के वे धुरंधर खिलाड़ी, जो सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

अभिज्ञान कुंडू

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भारतीय अंडर-19 टीम के रीढ़ माने जाते हैं. वह इस विश्व कप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. मिडिल ऑर्डर में अभिज्ञान कुंडू की जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम को ताकत मिलती है. वह परिस्थिति के हिसाब से रन बनाने की ताकत रखते हैं. इस विश्व कप में कुंडू ने 5 मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 199 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.

वैभव सूर्यवंशी

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 2 अर्धशतकों की मदद से 196 रन बनाए हैं. वह भारत की ओर से इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 11 छक्के लगाए हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद है.

आयुष म्हात्रे

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने अभी तक इस टूर्नामेंट में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. हालांकि उस मुकाबले में उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. सेमीफाइनल के मुकाबले में टीम को कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

हेनिल पटेल

भारत के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

विहान मल्होत्रा

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा ने इस टूर्नामेंट में अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 172 रन बनाए हैं. विहान मल्होत्रा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से इस टूर्नामेंट का पहला शतक भी लगाया था. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST