<
Categories: Education

CTET Admit Card 2026 Released: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

CTET Admit Card 2026 Date: CBSE बोर्ड ने सीटीईटी का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Admit Card 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑनलाइन माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के माध्यम से भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आसानी से एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें पेपर-II सुबह और पेपर-I दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.

CTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाए.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CTET Admit Card 2026 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

CTET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है. किसी भी प्रकार की गलती होने पर परीक्षा में बैठने में परेशानी आ सकती है.

CTET एडमिट कार्ड 2026 में इन बातों की जरूर करें जांच

उम्मीदवार का नाम और माता-पिता का नाम
नाम की स्पेलिंग और माता-पिता का नाम आवेदन फॉर्म के अनुसार सही होना चाहिए.

पेपर कॉम्बिनेशन
यह सुनिश्चित करें कि आपने जिन पेपर्स (पेपर-I, पेपर-II या दोनों) के लिए आवेदन किया था, वही एडमिट कार्ड में दर्ज हों.

फोटो की स्पष्टता
एडमिट कार्ड पर लगी फोटो आपकी ही होनी चाहिए और साफ दिखाई देनी चाहिए। गलत फोटो होने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा.

सिग्नेचर की जांच
उम्मीदवार का हस्ताक्षर सही और स्पष्ट होना चाहिए.

परीक्षा केंद्र की जानकारी
परीक्षा केंद्र का नाम, पता और शिफ्ट टाइमिंग ध्यान से चेक करें.

गलती मिलने पर तुरंत करें संपर्क

यदि एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी कन्फर्मेशन पेज से अलग है या फोटो, सिग्नेचर अथवा अन्य विवरणों में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके.

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान

पेपर-II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग
सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा.

पेपर-I (शाम की शिफ्ट): दोपहर 12:30 बजे रिपोर्टिंग
दोपहर 2:30 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी.

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है, क्योंकि देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST