<
Categories: Education

CTET Answer Key 2026 Date: सीटीईटी आंसर की ctet.nic.in पर जल्द होगा जारी, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CTET Answer Key 2026 kab aayega: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीटीईटी आंसर की जारी कर सकता है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड सकते हैं.

CTET Answer Key 2026 Date: सीटीईटी 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी इस समय प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक CTET आंसर की 2026 जारी नहीं की है. जैसे ही आंसर की जारी होगी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी. दो केंद्रों पर परीक्षा दोबारा 1 मार्च 2026 को कराई गई. परीक्षा दो शिफ्टों पहली सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी.

प्रोविजनल आंसर की क्यों है अहम?

प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करती है. इससे परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि परिणाम आने से पहले उनकी स्थिति क्या हो सकती है. CBSE आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा. यह विंडो आमतौर पर 2-3 दिनों तक सक्रिय रहती है, जिसमें उम्मीदवार अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ चुनौती दे सकता है. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी. ध्यान रहे, केवल ऑनलाइन माध्यम से और निर्धारित समय सीमा के भीतर किए गए पेड चैलेंज ही स्वीकार किए जाएंगे. ईमेल, डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “CTET आंसर की 2026” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

आगे क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित होगा. CTET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का एक महत्वपूर्ण कदम है. ऐसे में हर अपडेट पर नजर रखना और समय पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST