<
Categories: बिहार

मोतिहारी में चल रही हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस का छापा, सदर अस्पताल के बड़ा बाबू समेत 6 गिरफ्तार

Motihari Latest News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराबबंदी कानून की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मोतिहारी में चल रही कथित हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का खुलासा करते हुए पुलिस ने सदर अस्पताल के बड़ा बाबू समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Bihar News: आपको बता दें कि मोतिहारी में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में शहर के होटलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान छतौनी थाना क्षेत्र स्थित ‘सिमरन होटल’ में शराब पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार एएसपी हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरन होटल में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर एएसपी हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब होटल के कमरा नंबर 301 में पहुंची तो वहां शराब पार्टी की तैयारी के संकेत मिले. कमरे में टेबल पर खाने-पीने का सामान सजा हुआ था, जिसमें अंडा, मीट और चावल परोसा गया था तथा तीन ग्लास भी रखे हुए थे.

पूरे होटल की  तलाशी ली गई

इसके बाद पुलिस द्वारा होटल के अन्य कमरों की भी सघन तलाशी ली गई, हालांकि दूसरे कमरों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. कमरे में मौजूद पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है जिसमे सादर अस्पताल का क्लर्क अर्पण कुमार भी शामिल है . साथ ही सभी लोगों की शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है.तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है. पुलिस सभी हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान की जांच कर रही है, .

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ रस्तोगी…

Last Updated: October 14, 2026 16:57:32 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 16:47:25 IST