Live
Search
Home > Education > CTET Answer Key Release Date: सीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

CTET Answer Key Release Date: सीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

CTET Answer Key Release Date: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही सीटीईटी आंसर की जारी कर सकता है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-09 13:40:38

Mobile Ads 1x1

CTET Answer Key Release Date: सीटीईटी आंसर की रिलीज़ डेट जल्द जारी होने वाली है. इसके लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) अब CTET फरवरी 2026 सेशन की आंसर की जारी करने की पूरी तैयारी में है. 7 और 8 फरवरी 2026 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के 21वें एडिशन का सफल आयोजन किया गया था. इसके बाद अब 25 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार ऑफिशियल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

सीटीईटी की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की देख सकते हैं. जारी पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा के 10 से 15 दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है.

CTET आंसर की 2026 क्यों है ज़रूरी?

CTET आंसर की 2026 उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले अपने अनुमानित स्कोर का अंदाज़ा लगाने में मदद करती है. पेपर 1 (प्राइमरी स्टेज) और पेपर 2 (एलिमेंट्री स्टेज) में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी स्कैन की गई OMR शीट के साथ ऑफिशियल उत्तर देख सकेंगे. इसके जरिए उम्मीदवार यह भी जांच सकते हैं कि उनके दिए गए उत्तर सही हैं या नहीं और यदि कोई गलती हो, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

CTET आंसर की 2026 जारी होने की संभावित तारीख

लेटेस्ट ट्रेंड्स और पिछले डेटा के अनुसार, CTET आंसर की 2026 के 24 से 26 फरवरी 2026 के बीच जारी होने की संभावना है. पिछले सेशंस में CBSE ने औसतन 17 दिनों के भीतर आंसर की जारी की है, जिससे इस बार भी उसी टाइमलाइन की उम्मीद की जा रही है.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 
होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन पर क्लिक करें.
“View/Challenge Answer Key – CTET February 2026” लिंक खोलें.
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर आपकी प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
आंसर की डाउनलोड करें और ऑफिशियल मार्किंग स्कीम से अपने मार्क्स कैलकुलेट करें.

CTET आंसर की 2026 उम्मीदवारों के लिए एक अहम स्टेज है, जहां वे अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले स्कोर का अंदाज़ा और आपत्ति दर्ज करने का मौका इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित नज़र बनाए रखें.

MORE NEWS

Home > Education > CTET Answer Key Release Date: सीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-09 13:40:38

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS