CTET Exam 2026 Today: सीटीईटी की परीक्षा से आज से शुरू हो रही है. एग्जाम हॉल जाने से पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
CTET Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के जरिए आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित होगी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने के लिए शामिल होंगे. इस बार उम्मीदवारों को एग्जाम में पेन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.
CTET परीक्षा दो दिनों में और दो शिफ्टों में संपन्न होगी. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों और दिशानिर्देशों को समय रहते जानना बेहद जरूरी है.
CBSE CTET परीक्षा 2026 का आयोजन निम्नलिखित समय पर किया जाएगा:
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेपर-II (सुबह की शिफ्ट) के लिए परीक्षा केंद्र सुबह 7:30 बजे खोले जाएंगे, जबकि पेपर-I (शाम की शिफ्ट) के लिए दोपहर 12:30 बजे से एंट्री दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और हॉल खुलते ही अपनी निर्धारित सीट पर बैठ जाएं.
CTET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा:
एडमिट कार्ड अनिवार्य:- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में वैध CTET एडमिट कार्ड 2026 ले जाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड किसी भी स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
प्रतिबंधित वस्तुएं:- परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी सामग्री, कागज़, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, घड़ी, वॉलेट, हैंडबैग या आभूषण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
खाने-पीने की चीज़ें नहीं होंगी अनुमति:- परीक्षा के दौरान चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या किसी भी प्रकार के स्नैक्स परीक्षा कक्ष में ले जाना मना है.
OMR शीट और पेन से जुड़ी जरूरी जानकारी:- इस बार CBSE द्वारा पेन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. उम्मीदवारों को अपना काला या नीला बॉलपॉइंट पेन साथ लाना होगा. पेंसिल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है. पेंसिल से भरी गई OMR शीट को सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा और इस पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
CTET एडमिट कार्ड 2026 कहां से डाउनलोड करें?
CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है और उम्मीदवार इसे CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…