<
Categories: Education

CTET Exam City Slip 2026 Date: सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप ctet.nic.in पर जल्द, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

CTET Exam City Slip 2026 Date: सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा. पंजीकृत उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर अपने एग्जाम सेंटर की जानकारी पा सकते हैं.

CTET Exam City Slip 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही CTET एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी करने वाला है. जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 के लिए पंजीकरण कर चुके हैं, वे इसे सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवार को यह जानकारी मिलेगी कि उनका एग्जाम सेंटर कहां है.

सेंटर अलॉटमेंट का नियम

CBSE उम्मीदवार की चुनी हुई प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सेंटर देने की पूरी कोशिश करेगा. हालांकि, बोर्ड के पास अधिकार सुरक्षित है कि आवश्यकतानुसार उम्मीदवार को भारत में किसी भी अन्य सेंटर पर भी भेजा जा सकता है. इसका मतलब है कि उम्मीदवार को अपनी पसंद का सेंटर न मिलना भी संभव है, लेकिन बोर्ड इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखेगा.

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी होंगे. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा सेंटर, तारीख और समय सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद उसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित स्थान पर रखें.

CTET फरवरी 2026 परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट्स

CTET फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी. इसमें दो पेपर होंगे:

पेपर I: शाम की शिफ्ट, 2:30 बजे से 5 बजे तक
पेपर II: सुबह की शिफ्ट, 9:30 बजे से 12 बजे तक

उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप देखकर अपने सेंटर और शिफ्ट की पुष्टि कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं.

CTET Exam City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध CTET एग्जाम सिटी स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें.
खुलने वाले पेज पर लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रखें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा की तारीख और सेंटर की पुष्टि तुरंत कर लें और किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए CBSE की वेबसाइट नियमित चेक करें. इसके अलावा, परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड की पुष्टि और तैयारी की योजना बनाना आवश्यक है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST