Rinku Singh Records: रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. जिसके बदौलत उन्होने आखिरी ओवर में 21 रन बनाए. इसके साथ ही रिंकू सिंह ने एम एस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
Rinku Singh Records
Rinku Singh Records: पांच मैचों के टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल नागपुर में खेला गया. जहां रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से कमाल का प्रर्दशन किया और फिनिशर की भूमिका निभाई. रिंकू ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की पारी खेलकर टीम को 238 रन के बड़े टोटल तक पहुंचाया. भारत ने इस मुकाबले को 48 रन से अपने नाम कर लिया. अपने शानदार बल्लेबाजी के बदौलत रिंकू सिंह ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. जिसके बदौलत उन्होने आखिरी ओवर में 21 रन बनाए. इसके साथ ही रिंकू सिंह ने एम एस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रिंकू सिंह भारत के लिए अंतिम यानी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.
रिंकू सिंह ने अपनी 44 रन की धमाकेदार नाबाद पारी में तीन छक्के लगाए. इनमें से दो छक्के पारी के आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में आए. इससे रिंकू सिंह के T20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में कुल 12 छक्के हो गए, और उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने भी अपने T20 इंटरनेशनल करियर में पारी के आखिरी ओवर में 12 छक्के लगाए थे. इस मामले में रिंकू सिंह ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 11 छक्के हैं. वहीं इस मामले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टॉप पर हैं. हार्दिक ने इस फॉर्मेट में इंडिया के लिए आखिरी ओवर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं. उनके नाम 15 छक्के हैं.
उनकी इनिंग की वजह से ही इंडिया 230 रन के आंकड़े को पार कर पाया और इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया. रिंकू सिंह ने 20 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे. अपनी शानदार पारी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा, ‘मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम में अंदर-बाहर हो रहा था. प्लान था कि हम सिंगल लेंगे और फिर बड़े शॉट खेलेंगे. इसके साथ ही, आखिर तक टिके रहना था. मैंने वही किया.’
रिंकू ने कहा कि जब वह क्रीज पर आए, तो हेड कोच गंभीर ने उनसे अपना इंटेंट बनाए रखने को कहा. रिंकू ने कहा, “गौतम गंभीर सर ने मुझसे अपना इंटेंट बनाए रखने को कहा. हम इस कॉन्फिडेंस और मोमेंटम को वर्ल्ड कप में ले जाना चाहते हैं और इसे जीतना चाहते हैं.” अर्शदीप सिंह के साथ 13 गेंदों में 29 रन की अपनी अटूट पार्टनरशिप के बारे में रिंकू सिंह ने कहा, “मैं अर्शदीप के साथ बैटिंग कर रहा था और प्लान था कि जब बॉल हमारी रेंज में हो तो बाउंड्री मारूं. मैंने बस उससे कहा कि शांत रहो, सिंगल लो और मुझे स्ट्राइक दो.”
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…