<
Categories: Education

CUET JNU Admission 2026: जेएनयू एडमिशन के लिए जारी हुआ प्रॉस्पेक्टस, इस दिन से आवेदन शुरू, पढ़िए डिटेल

JNU CUET Admission 2026: जेएनयू ने शैक्षणिक सेशन 2026–27 के लिए ई-प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है. अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अपना ई-प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है. इससे हजारों छात्रों के लिए दाखिले का रास्ता साफ हो गया है. इस बार भी विश्वविद्यालय ने विभिन्न ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को आधार बनाया है.

JNU के ग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CUET (UG) 2026 परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. BA (Hons) विदेशी भाषाएं, BSc आयुर्वेद जीवविज्ञान और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में दाखिला इसी स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. वहीं, BTech में प्रवेश JEE Main 2026 के माध्यम से होगा, जो तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है.

PG Admission: CUET (PG) और अन्य परीक्षाओं का महत्व

स्नातकोत्तर स्तर पर MA, MSc, MPH, MTech, PG डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिला CUET (PG) 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. हालांकि, कुछ विशेष कार्यक्रमों जैसे MSc बायोटेक्नोलॉजी और MSc कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी के लिए GAT-B 2026 परीक्षा अनिवार्य है. इसके अलावा, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के MTech कोर्सेस में प्रवेश CCMT के जरिए केंद्रीकृत काउंसलिंग से होगा.

ऐसे पूरी होगी दाखिला प्रक्रिया (Admission Process)

CUET परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को JNU के आधिकारिक पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद काउंसलिंग, दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करके सीट कन्फर्म करनी होगी. कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट कोर्स, सीटों की संख्या और आवेदन करने वाले छात्रों के आधार पर तय की जाएगी.

International Students के लिए खास व्यवस्था

JNU ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. विदेशी छात्रों को अपने आवेदन फॉर्म डाक या ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में भेजने होंगे.

विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे CUET के परिणाम आने के बाद समय पर आवेदन करें और नियमित रूप से JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:31:04 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST