<
Categories: Education

CUET PG 2026 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG 2026 अभ्यर्थियों के लिए NTA ने 8-10 मार्च परीक्षा हेतु सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है. यह एडमिट कार्ड नहीं, बल्कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है.

CUET PG 2026 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8, 9 और 10 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं.

ध्यान रहे, यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in के जरिए भी एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं.

मार्च में कई शिफ्ट्स में होगा एग्जाम

NTA 6 से 27 मार्च 2026 के बीच देशभर के निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट आयोजित करेगा. यह परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश का मुख्य माध्यम है. इस वर्ष CUET PG 2026 में 4,11,366 यूनिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा कुल 44 शिफ्ट्स में होगी और प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट तय की गई है। उम्मीदवारों को अधिकतम चार विषय चुनने की अनुमति दी गई थी.

भाषा विकल्प और विशेष पेपर

अधिकांश प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी (बाइलिंगुअल) में होंगे. हालांकि, MTech और उच्च विज्ञान से जुड़े 41 भाषा पेपर केवल अंग्रेज़ी में आयोजित किए जाएंगे. आचार्य स्तर के पेपर संस्कृत में होंगे, जबकि इंडियन नॉलेज सिस्टम और बौद्ध दर्शन तीन भाषाओं हिंदी, संस्कृत और अंग्रेज़ी में उपलब्ध रहेंगे.

सहायता के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध

अगर किसी उम्मीदवार को सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने या विवरण जांचने में समस्या आती है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

CUET PG 2025: बढ़ती भागीदारी का ट्रेंड

पिछले वर्ष CUET PG 2025 में 6,54,019 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,23,032 परीक्षा में शामिल हुए. पिछले चार वर्षों में अटेंडेंस प्रतिशत में लगातार वृद्धि देखी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर लॉजिस्टिक प्लानिंग, परीक्षा कैलेंडर की समय से घोषणा और उम्मीदवारों को नजदीकी परीक्षा शहर आवंटित करने जैसी पहल ने भागीदारी दर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

छात्रों के लिए क्या है जरूरी?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड करें और परीक्षा शहर के अनुसार अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बनाएं. CUET PG 2026 न केवल एक परीक्षा है, बल्कि देशभर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले का सुनहरा अवसर भी है. सही योजना और अपडेट रहकर उम्मीदवार इस मौके का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST