<
Categories: Education

CUET PG 2026 Exam Schedule Out: सीयूईटी पीजी का एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें सब्जेक्ट-वाइज़ डेट्स और शिफ्ट डिटेल्स

CUET PG Exam Schedule 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा 6 से 27 मार्च 2026 तक CBT मोड में देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी.

CUET PG 2026 Exam Schedule Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी CUET PG 2026 का सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कराया जाएगा.

अगर आप CUET PG 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह शेड्यूल आपके लिए बेहद अहम है क्योंकि इससे आप अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं.

CUET PG 2026: परीक्षा की अवधि और शिफ्ट टाइमिंग

CUET PG 2026 का आयोजन कुल 43 शिफ्ट में किया जाएगा. परीक्षा कई निर्धारित तिथियों 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 26 मार्च को होगी और 27 मार्च 2026 को समाप्त होगी.

हर दिन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक
शिफ्ट 3: शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

 यहां चेक करें CUET PG 2026 Exam Schedule

6 मार्च 2026: पहले दिन की परीक्षा डिटेल

CUET PG 2026 की शुरुआत 6 मार्च से होगी. पहले दिन शिफ्ट 1 में योग (COQP21) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वहीं, शिफ्ट 2 में कई महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें शामिल हैं:

स्पोर्ट्स – फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, न्यूट्रिशन, बायोमैकेनिक्स आदि (COQP20)
संस्कृत (LAQP03)
उर्दू (LAQP37)
टेक्सटाइल डिजाइन (HUQP23)
इन विषयों के उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें.

तैयारी के लिए जरूरी सुझाव

CUET PG एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, इसलिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहती है. बेहतर प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे:
आधिकारिक सिलेबस के अनुसार तैयारी करें.
मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें.
समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें.
परीक्षा से पहले पर्याप्त रिवीजन करें.

CUET PG 2026 का यह विस्तृत शेड्यूल छात्रों को अपनी रणनीति तय करने में मदद करेगा. नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और तैयारी को अंतिम रूप दें. सफलता आपकी मेहनत और सही योजना पर निर्भर करती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST