<
Categories: Education

CUET PG Result 2026 Out Soon: आज शाम 5 बजे जारी होगा CUET PG का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in से ऐसे देखें परिणाम

CUET PG Result 2026 Today: आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 का रिजल्ट अनाउंस होने वाला है. आइए जानते हैं कि कैसे डाउनलोड करें-

CUET PG Result 2026 Out Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 24 अप्रैल 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के रिजल्ट अनाउंस करने जा रही है, परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. लाखों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो आज शाम तक खत्म होने वाला है.

एनटीए द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, CUET PG 2026 का रिजल्ट आज शाम लगभग 5 बजे तक घोषित किया जा सकता है. ये रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें कैंडिडेट द्वारा उठाई गई आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है. गौरतलब है कि आंसर की को चुनौती देने की लास्ट डेट 14 अप्रैल 2026 थी.

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना CUET PG 2026 रिजल्ट निम्न ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

 exams.nta.nic.in/cuet-pg/
  nta.ac.in

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

CUET PG 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे ‘CUET PG Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

एडमिशन प्रोसेस

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिन संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनकी पात्रता और एडमिशन प्रक्रिया को ध्यान से देख लें. CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर सभी संस्थान अपनी-अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेंगे.

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST