<
Categories: Education

Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट आज, यहां करें चेक, जरूरी है ये डॉक्यूमेंट्स

Delhi Nursery Admission 2026-27 First List: दिल्ली DoE ने 2026–27 सत्र के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 एडमिशन की पहली शॉर्टलिस्ट आज 23 जनवरी को जारी की है, जिसे अभिभावक edudel.nic.in पर देख सकते हैं.

Delhi Nursery Admission 2026-27 First List: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है. इस प्रक्रिया के तहत पहली शॉर्टलिस्ट आज यानी 23 जनवरी को जारी की जाएगी, जिसमें उन छात्रों के नाम होंगे जिन्हें पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम के आधार पर चुना गया है. पहली शॉर्टलिस्ट जारी होने बाद पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम कैसे करेगा काम?

एडमिशन पूरी तरह पारदर्शी पॉइंट्स सिस्टम पर आधारित होगा. इसमें कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाएगा, जैसे: 
स्कूल और बच्चे के घर के बीच की दूरी
स्कूल में पहले से पढ़ रहे भाई-बहन
स्कूल के एलुमनाई से माता-पिता का जुड़ाव
शिक्षा निदेशालय द्वारा तय किए गए अन्य मानदंड

हर स्कूल इन सभी आधारों पर बच्चों को मिले अंकों की डिटेल्ड लिस्ट सार्वजनिक करेगा.

आपत्ति और दूसरी लिस्ट की तारीखें

पहली लिस्ट जारी होने के बाद, 24 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक माता-पिता पॉइंट आवंटन पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं या स्पष्टीकरण मांग सकते हैं. इसके बाद दूसरी एडमिशन लिस्ट 9 फरवरी 2026 को आएगी. पूरी एंट्री-लेवल एडमिशन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को समाप्त होगी.

आयु पात्रता: कौन बच्चा किस कक्षा के लिए योग्य?

2026–27 सत्र के लिए आयु मानदंड इस प्रकार हैं:
नर्सरी: 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र 3 साल पूरी होनी चाहिए
केजी: 31 मार्च 2026 तक उम्र 4 साल
कक्षा 1: 31 मार्च 2026 तक उम्र 5 साल

हालांकि, स्कूल प्रमुख अपने विवेक से एक महीने तक की आयु छूट दे सकते हैं.

DoE ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो बच्चे 2025–26 में नर्सरी में थे, वे स्वतः केजी में प्रमोट होंगे और वर्तमान केजी छात्र कक्षा 1 में जाएंगे.

एडमिशन के समय ज़रूरी दस्तावेज़

चयनित बच्चों के माता-पिता को तय समय सीमा में फीस जमा करनी होगी. फीस से जुड़ी जानकारी स्कूल की वेबसाइट या स्कूल ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है.

एडमिशन के दौरान ये दस्तावेज़ अनिवार्य होंगे:
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
पहले बच्चे के लिए नोटरी द्वारा सत्यापित हलफनामा
पता प्रमाण (आधार, वोटर ID, पासपोर्ट, बिजली/पानी का बिल आदि)
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल डॉक्यूमेंट
बच्चे और माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो

साथ ही, सभी फोटोकॉपी के वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लाना जरूरी होगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST