अगर आपका भी पढ़ाई (Study) से ध्यान ज्यादा भटकता (Gets distracted too much) है तो यह खबर आपके लिए है. पढ़ाई में ध्यान (Focus in studies) लगाने के लिए यह पांच परीक्षा टिप्स (Five Exam Tips) आपके बेहद ही काम आने वाली है.
इन पांच परीक्षा टिप्स को अपनाने से पढ़ाई में नहीं भटकेगा ध्यान
Five Exam Tips: ज्यादातर परीक्षा को लेकर हर छात्र चिंता में रहता है. परीक्षा में कम अंक या फिर फेल होने की डर से कई छात्रों के घंटों तक पढ़ते हैं तो कई बिना पढ़े ही पास होने की कामना करते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. अपनी पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए पोमोडोरो तकनीक (25 मिनट पढ़ाई, 5 मिनट ब्रेक) अपनाकर फोन को दूर रखना चाहिए.
जब परीक्षाएं सिर पर हों, तो सबसे बड़ी चुनौती किताबों के सामने बैठना नहीं, बल्कि मन को भटकने से रोकना होता है. अगर आपका ध्यान बार-बार पढ़ाई से हट रहा है, तो ये 5 वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीके आपकी सबसे ज्यादा मदद कर सकते हैं.
लगातार घंटों पढ़ने की कोशिश करने से दिमाग सबसे ज्यादा थक जाता है. लेकनि, पोमोडोरो तकनीक की मदद से 25 मिनट पूरी शिद्दत से पढ़ाई करने के साथ-साथ 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेना जरूरी होती है. दरअसल, ऐसा करने से आपका दिमाग बेहद ही तरोताजा महसूस करेगा और आपको लंबे समय तक पढ़ाई में केंद्रित करने में पूरी तरह से मदद भी करेगा.
तो वहीं, दूसरा उपाय है ‘डिजिटल डिटॉक्स’. अगर आप पढ़ाई करते समय अपने फोन को साथ में लेकर बैठतें हैं तो आपका मन सबसे ज्यादा पढ़ाई से भटकेगा. यह तो सभी जानते हैं कि स्मार्टफोन को पढ़ाई का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. इस बात का खास ध्यान रखें कि पढ़ते वक्त हमेशा अपने फोन को खुद से दूर रखें या फिर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड में डाल दें इससे आपका ध्यान नहीं भटकेगा और पढ़ाई करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
पढ़ाई करते समय इस बात का ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है कि पढ़ाई कहां पर करनी चाहिए. बिस्तर पर लेटकर पढ़ने से आलास हो सकता है. तो वहीं, कोशिश करें कि पढ़ते समय किसी शांत, साफ और रोशनी वाली जगह को ही चुननें. इसके अलावा अपनी मेज पर केवल वही किताबें रखें जिनकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है.
पढ़ते सम सिर्फ पन्ने पलटने से बेहतर है कि आप सक्रिय रूप से पढ़ें. पढ़ते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखें, फ्लोचार्ट बनाएं या खुद को बोलकर पढ़ने की कोशिश करें, औऐसा करने से आपका दिमाग उन चीजों को याद करने लगेगा और आप उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे. इतना ही नहीं, जब आप अपने हाथ और आवाज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका मस्तिष्क जानकारी को बेहतर ढंग से प्रोसेस और उस चीत को पूरी तरह से स्टोर करता है.
पढ़ते समय और पढ़ने के बाद नींद और हाइड्रेशन का भी सबसे ज्यादा ध्यान रखें. ज्यादातर छात्र परीक्षा के दबाव में आने से सही तरीके से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं. लेकिन, कम नींद याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को पूरी तरह से कमजोर कर देती है. इसके अलावा, दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं और कम से कम 7-8 घंटे की नींद तो जरूर लें. एक स्वस्थ शरीर ही एक तेज दिमाग का आधार होता है.
इन पांच परीक्षा के टिप्स को आज से करने की शुरुआत कर दें. ताकि, पढ़ते समय न सिर्फ आपका ध्यान भटकेगा बल्कि आप पढ़ाई में अच्छे से ध्यान लगा सकेंगे.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…