तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process) की शुरुआत हो चुकी है. यह परीक्षा तमिलनाडु में शिक्षक बनने के उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है.
तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है.
TN TET 2026: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. जहां, जो उम्मीदवार तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर अपना पूरी तरह से आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही यह परीक्षा राज्य में शिक्षण मानकों को बनाए रखने और योग्य शिक्षकों के चयन के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है.
तो वहीं, TNTET 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जा रहे हैं. जहां, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तिथि का इंतजार किए बिना अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे.
आधिकारिक वेबसाइट: trb.tn.gov.in
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
दरअसल, TNTET परीक्षा दो भागों में बांटे गए हैं, और उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहली परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) पढ़ाना चाहते हैं. जिसके लिए मुख्य रूप से डीएलएड (D.El.Ed) या समकक्ष योग्यता बेहद ही जरूरी मानी जाती है.
तो वहीं, दूसरी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं. इसके लिए स्नातक (Graduation) के साथ बीएड (B.Ed) अनिवार्य किया जा रहा है.
TNTET में सफल होना केवल एक प्रमाण पत्र प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह तमिलनाडु के शिक्षा विभाग में स्थायी शिक्षक भर्ती के दरवाजे खोलता है. तो वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा में बाल विकास, भाषा (तमिल/अंग्रेजी), गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. लेकिन, परीक्षा का स्तर हर साल बढ़ रहा है, इसलिए छात्रों को नवीनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…
कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…
Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…
Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…