<
Categories: Education

तमिलनाडु टीईटी 2026, शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यहां जानें पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process) की शुरुआत हो चुकी है. यह परीक्षा तमिलनाडु में शिक्षक बनने के उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है.

TN TET 2026:  तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. जहां, जो उम्मीदवार तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर अपना पूरी तरह से आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही यह परीक्षा राज्य में शिक्षण मानकों को बनाए रखने और योग्य शिक्षकों के चयन के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. 

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

तो वहीं, TNTET 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जा रहे हैं. जहां, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तिथि का इंतजार किए बिना अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. 

आधिकारिक वेबसाइट: trb.tn.gov.in

आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

पेपर I और पेपर II: कौन किसके लिए पात्र है?

दरअसल, TNTET परीक्षा दो भागों में बांटे गए हैं, और उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहली परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) पढ़ाना चाहते हैं. जिसके लिए मुख्य रूप से डीएलएड (D.El.Ed) या समकक्ष योग्यता बेहद ही जरूरी मानी जाती है. 

तो वहीं, दूसरी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं.  इसके लिए स्नातक (Graduation) के साथ बीएड (B.Ed) अनिवार्य किया जा रहा है. 

परीक्षा की तैयारी और भविष्य का प्रभाव

TNTET में सफल होना केवल एक प्रमाण पत्र प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह तमिलनाडु के शिक्षा विभाग में स्थायी शिक्षक भर्ती के दरवाजे खोलता है. तो वहीं, दूसरी तरफ  परीक्षा में बाल विकास, भाषा (तमिल/अंग्रेजी), गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. लेकिन, परीक्षा का स्तर हर साल बढ़ रहा है, इसलिए छात्रों को नवीनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST