India News (इंडिया न्यूज), REET Final Result 2023 Out: अगर आपने भी राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जयपुर की ओर से निकाले गए भर्ती के लिए परीक्षा दिया था तो आपके लिए बड़ी खबर। रीट लेवल टू परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। रिजल्ट आप आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर चेक कर सकते हैं। जान लें कि रीट 2022 परीक्षा की चयन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब कैंडिडेट्स को अगले साल के नोटिस का इंतजार करना होगा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां Result नाम के सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। उसके बाद ‘Upper Primary School Teacher (L – 2) 2022 (Hindi) : Final Recommendation Of Selected Candidates’ लिंक पर क्लिक कर लें।
- अगले चरन में एक पीडीएफ फाइल खुलेगा।
- यहां आप कट-ऑफ मार्क्स देख पाएंगे।
- उसके बाद रिजल्ट देख लें और डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें:-